एक्सप्लोरर

INDvsWI: इस श्रृंखला से अच्छे नतीजे की उम्मीद थी: अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट की श्रृंखला में दो शतक जड़े और 17 विकेट चटकाए और भारत के इस शीर्ष स्पिनर ने कहा कि उन्हें इस श्रंखला से अच्छे नतीजों की उम्मीद थी.

 


 


 


INDvsWI: इस श्रृंखला से अच्छे नतीजे की उम्मीद थी: अश्विन

 


पोर्ट आफ स्पेन: रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट की श्रृंखला में दो शतक जड़े और 17 विकेट चटकाए और भारत के इस शीर्ष स्पिनर ने कहा कि उन्हें इस श्रंखला से अच्छे नतीजों की उम्मीद थी.



चौथा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारत ने श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की. क्वीन्स पार्क ओवल में बारिश और मैदान गीला होने के कारण कल लगातार चौथे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी.



अश्विन ने कहा, ‘‘निजी तौर पर मैं कहना चाहूंगा कि मुझे इस तरह की श्रृंखला की उम्मीद थी.’’ उन्होंेने कहा, ‘‘जरूरी नहीं कि ऐसी श्रृंखला जहां मै दो शतक लगाउं लेकिन मुझे पता था कि बल्लेबाजी में योगदान काफी महत्वपूर्ण होगा. यहां आने से पहले मुझे नहंी पता था कि मुझे छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी. स्वदेश में बिना किसी अपेक्षाओं के मैंने यहां डेढ़ महीने कड़ी मेहनत की और इसका फायदा मिला.’’ अश्विन ने श्रृंखला में दो शतक की मदद से 235 रन बनाए और पारी में दो बार पांच या इससे अधिक विकेट सहित 17 विकेट भी हासिल किए जिसके कारण उन्हें मैन आफ द सीरीज चुना गया.



इस गेंदबाज को टेस्ट श्रृंखला में छठी बार मैन आफ द सीरीज चुना गया है और वह इस उपलब्धि के मामले में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़कर भारतीयों में सबसे आगे निकल गए हैं.



अश्विन ने कहा, ‘‘मुझे वेस्टइंडीज को थोड़ा श्रेय देने की जरूरत है. उनका शीर्ष क्रम जल्द आउट हो गया जिससे मुझे समय और मौका मिला. अधिकांश टीमें शीर्ष क्रम में शतक जड़ती हैं. मुझे लगता है कि यह मनोवैज्ञानिक पहलू है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस टेस्ट में मैं अच्छी गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था क्योंकि निजी तौर पर मैं अपने शतक से अधिक अपने पांच विकेट का लुत्फ उठाता हूं. मैं सिर्फ कहने के लिए ऐसा नहीं बोल रहा. मैं गंभीर हूं.’’ 



अश्विन ने कहा, ‘‘मैं जिस शतक को सहेजकर रखना चाहूंगा और पांच विकेट पर तरजीह दूंगा वह कोलकाता का शतक है और संभवत: सेंट लूसिया का शतक है. यह रन बनाने या विकेट चटकाने से अधिक मैच की स्थिति से संबंधित है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच, 18 गेंदों में चाहिए 56 रन
Live: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच, 18 गेंदों में चाहिए 56 रन
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
OUT नहीं थे तिलक वर्मा! भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में उड़ी खेल भावना की धज्जियां
OUT नहीं थे तिलक वर्मा! भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में उड़ी खेल भावना की धज्जियां

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget