एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: भारतीय सरज़मीं पर इस टीम इंडिया को हरा पाना नामुमकिन: कपिल देव


EXCLUSIVE: भारतीय सरज़मीं पर इस टीम इंडिया को हरा पाना नामुमकिन: कपिल देव

नई दिल्ली/रांची: वनडे के बाद टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर 9 विकेट से करारी जीत के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि अब भारत को उसकी सरज़मीं पर हरा पाना नामुमकिन नज़र आता है.  


बीती रात रांची के मैदान पर बारिश की बाधा के बावजूद भारतीय टीम ने अपने विजय अभियान को जारी रखा है, भारत ने शनिवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में बारिश से बाधित पहले टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया को नौ विकेटों से हरा दिया. आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 18.4 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने मैच रोक दिया. काफी देर बाद बारिश रुकने के कारण अंपायरों ने भारत को छह ओवरों में 48 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया.


इस लक्ष्य को भारत ने 5.3 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत ने रोहित शर्मा (11) के रूप में एक मात्र विकेट खोया.


भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 14 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए. शिखर धवन ने 12 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 15 रनों की पारी खेली. 


इस जीत के बाद कपिल देव ने कहा, 'इस भारतीय टीम को हिन्दुस्तान की सरज़मीं पर हरा पाना बेहद मुश्किल है.' 


इसके साथ ही कपिल देव ने कहा कि 'अब मैं ये देखने के लिए उत्सुक हूं कि जिस तरह से भारतीय टीम ने स्वदेश में शानदार प्रदर्शन किया, अब वैसा ही कारनामा विराट की सेना ओवरसीज़ दौरों पर भी कर के दिखाए. टीम इंडिया विदेशों में भी अपना ऐसा ही दबदबा दिखाए.'


इसके साथ ही पूर्व कप्तान ने भारतीय खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'टीम इंडिया के पास मौजूदा समय में जिस तरह के खिलाड़ी हैं, मुझे लगता है कि भारतीय टीम इन खिलाड़ियों के साथ विदेश में भी शानदार प्रदर्शन कर सकती है. अब भारतीय टीम विदेश में भी अपना दबदबा कायम करने के लिए तैयार है.' 


इसके साथ ही कपिल भारतीय टीम की गेंदबाज़ी से भी बहुत अधिक प्रभावित दिखे. उन्होंने कहा, 'मैंने इससे पहले इतना प्रभावित करने वाला गेंदबाज़ी अटैक नहीं देखा.'


देश के इस वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन ने बीती रात टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे कुलदीप यादव की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'कुलदीप के पास जिस तरह का ऐक्शन है, उसके साथ उसकी रॉन्ग वन्स को पिक कर पाना बल्लेबाज़ के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है. इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को उन्हें खेलने में मुश्किल हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए संजू सैमसन को बाहर करना सही? मंजरेकर ने उठाए सवाल, रायुडू ने भी किया समर्थन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए संजू सैमसन को बाहर करना सही? मंजरेकर ने उठाए सवाल, रायुडू ने भी किया समर्थन
ENG W Vs AUS W Final 2026:बेथ मूनी ने फाइनल मुकाबले में खेली तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
'प्लेयर ऑफ द मैच' बेथ मूनी ने फाइनल मुकाबले में खेली तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
'अजीब लगता है...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए जैकब बेथेल, बताया भारत के खिलाफ क्यों अच्छा लगता है जीतना
'अजीब लगता है...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए जैकब बेथेल, बताया भारत के खिलाफ क्यों अच्छा लगता है जीतना
ENG-W Vs AUS-W Final 2026: 'इस हार से बहुत...' महिला टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड की हार के बाद कप्तान साइवर-ब्रंट का अजीब बयान वायरल
'इस हार से बहुत...' महिला टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड की हार के बाद कप्तान साइवर-ब्रंट का अजीब बयान वायरल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget