एक्सप्लोरर

सिडनी में लगाया गया हर शतक फिल को समर्पित: वॉर्नर

सिडनी क्रिकेट मैदान पर डेविड वॉर्नर के शानदार शतक की मदद से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 538 रन बनाकर पाकिस्तानी टीम को शुरूआती झटके दिए हैं.

 


 


 


सिडनी में लगाया गया हर शतक फिल को समर्पित: वॉर्नर

नई दिल्ली/सिडनी: सिडनी क्रिकेट मैदान पर डेविड वॉर्नर के शानदार शतक की मदद से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 538 रन बनाकर पाकिस्तानी टीम को शुरूआती झटके दिए हैं. अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के बाद डेविड वॉर्नर ने अपना ये शतक द्विंगत बल्लेबाज़ फ्लिप ह्य़ूज्स को समर्पित किया. 


 


78 गेंदों पर 17 चौको के साथ शतक पूरा करने के साथ ही वार्नर का नाम सर डॉन ब्रैडमेन, विक्टर ट्रंपर और माजिद खान की लिस्ट में शामिल हो गया है जिन्होंने टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले ही अपना शतक पूरा कर लिया हो. इसके साथ ही एससीजी के मैदान पर उन्होंने सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इससे पहले भी एससीजी पर सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड वॉर्नर के ही नाम था जिन्होंने एक साल पहले वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पांचवे दिन शतक के साथ ये कारनामा किया था. 


 


डेविड वॉर्नर ने फिल्प ह्यूज्स के निधन के बाद एससीजी में खेले सभी 3 टेस्ट मैचों में शतक लगाया है. सिडनी के इस मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ फ्लिप ह्यूज्स क्लब क्रिकेट के एक मुकाबले में बल्लेबाज़ करते सिर पर गेंद लगने की वजह से कोमा में चले गए थे. जिसके बाद उनका दुखद निधन हुआ था.  


 


सिडनी में अपने शतक के बाद डेविड वॉर्नर ने कहा, 'इससे पहले भी मैं कह चुका हूं कि मैं जब भी इस मैदान पर खेलने आता हूं, हम महसूस करते हैं कि हमारा साथी(फ्लिप ह्यूज्स) हमारे साथ होता है.'


 


डेविड वॉर्नर ने कहा, 'इस मैदान पर वो हमेशा मेरे दिमाग में रहता है, मैं हमेशा सोचता हूं कि वो दूसरे छोर पर मेरे साथ खड़ा है. इसलिए मैं जब भी यहां रन या शतक लगाता हूं तो वो फिल के लिए ही होता है...'


 


इसके अलावा अगले महीने से भारत के साथ खेली जाने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ पर वॉर्नर ने कहा, हमें भारत में कुछ टेस्ट खेलने है जिसके बाद घर में हम एशेज़ खेलेंगे, मैं आगे इस चैलेंज के लिए तैयार हूं और आगे भी अपनी इसी फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करूंगा.'


 


ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले महीने से 23 फरवरी से भारत के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ का आगाज़ करेगी. 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
LIVE: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget