एक्सप्लोरर

ENGvsWI: दूूसरे दिन वेस्टइंडीज़ को मिली बढ़त, रोमांचक हुआ मैच

ENGvsWI: दूूसरे दिन वेस्टइंडीज़ को मिली बढ़त, रोमांचक हुआ मैचसौजन्य: AFP

लंदन: पहली पारी में वेस्टइंडीज़ के 123 रनों के जवाब में इंग्लैंड 194 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. जिसके बाद मैच में रोमांच फिर से बन आया है. दूसरे दिन का खेल ख्त्म होने तक वेस्टइंडीज़ की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रही है. जिसकी मदद से उसको कुल 22 रनों की बढ़त मिल गई है. 


बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी में कमाल दिखाने के बाद दूसरे दिन बल्लेबाजी में भी अपने कौशल का शानदार नमूना पेश कर अर्धशतक जमाया. जिससे इंग्लैंड ने तीसरे और निर्णायक टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन यहां 71 रनों की अहम बढ़त बना ली. 


लाड्र्स की तेज और उछाल लेती पिच पर स्टोक्स ने दस चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली. उनके अलावा दसवें नंबर के बल्लेबाज स्टुअर्ट ब्राड ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन का योगदान दिया. इससे इंग्लैंड अन्य बल्लेबाजों की नाकामी के बावजूद अपनी पहली पारी में 194 रन बनाने में सफल रहा. 


इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 93 रन बना लिए हैं. 


इंग्लैंड ने आज सुबह चार विकेट पर 46 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी लेकिन उसने डेविड मलान (20) का विकेट जल्दी गंवा दिया. इसके तुरंत बाद बारिश आ गयी जिसके कारण लंच से पहले और उसके बाद कुछ समय का खेल नहीं हो पाया.


स्टोक्स ने हालांकि एक छोर संभाले रखा. उन्हें बारिश थमने के बाद शुरू में ही जीवनदान मिला जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और शेनोन गैब्रियल की गेंद पर बोल्ड होने से पहले अपने करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने जॉनी बेयरस्टॉ (19) के साथ छठे विकेट के लिये 56 रन जोड़े.


वेस्टइंडीज ने केवल तीन गेंदबाजों का उपयोग किया. उसकी तरफ से केमार रोच ने 72 रन देकर पांच और कप्तान जैसन होल्डर ने 54 रन देकर चार विकेट लिये. 


इससे पहले, पहले दिन स्टोक्स ने कल 22 रन देकर छह विकेट लेकर वेस्टइंडीज को पहली पारी में 123 रन पर समेटने में भी अहम भूमिका निभायी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; शार्दुल को मिला POTM अवार्ड
Highlights: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; शार्दुल को मिला POTM अवार्ड
MI vs KKR: रोहित शर्मा ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, 11 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
रोहित शर्मा ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, 11 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी
मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी
फरारी के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत इतने करोड़; गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट?
फरारी के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत इतने करोड़; गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट?

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget