एक्सप्लोरर

IND vs AUS: अंग्रेजी कमेंटेटर ने मांगी जसप्रीत बुमराह से माफी! नस्लीय टिप्पणी के कारण हुआ था भयंकर विवाद

Jasprit Bumrah Primate: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के दौरान भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया है.

Jasprit Bumrah Primate Isa Guha: जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणी ने क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है. बुमराह इस समय क्रिकेट जगत में दुनिया के श्रेष्ठतम गेंदबाजों में से एक हैं और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 5-विकेट हॉल प्राप्त किया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बारहवीं बार किसी टेस्ट मैच की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं. अब एक नामी महिला कमेंटेटर ने बुमराह के लिए 'प्राइमेट' शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसका हिन्दी में अर्थ 'नरवानर' होता है. वानर के संदर्भ में किए गए इस कमेन्ट के चलते सालों पुराना 'मंकी गेट स्कैंडल' फिर चर्चाओं में आ गया है.

ब्रिसबेन टेस्ट में दूसरे दिन के पहले सेशन में बुमराह 2 विकेट चटका चुके थे, तभी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने उनकी जमकर तारीफ की. तभी अंग्रेजी कमेंटेटर ईसा गुहा ने कुछ ऐसा कह दिया, जो अब बहुत बड़े विवाद का मुद्दा बन गया है. उन्होंने कहा, "बुमराह टीम के MVP हैं. मोस्ट वैल्यूएबल प्राइमेट जसप्रीत बुमराह. भारत के लिए वो ही सबसे अधिक प्रभावी रहे हैं. इस टेस्ट मैच के लिए उनपर इतना फोकस क्यों है."

अब ईसा गुहा ने मांगी माफी

इंग्लिश कमेंटेटर ईसा गुहा ने अब अपने 'प्राइमेट' वाले कमेन्ट के लिए माफी मांगी है. उनका कहना है कि उनका उद्देश्य केवल जसप्रीत बुमराह को सम्मान देने का था. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, "मैंने कल कमेंट्री के दौरान एक शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके हजारों मतलब निकाले जा सकते हैं. मेरे कमेन्ट से जिड़े जिसे भी ठेस पहुंची हो, मैं सबसे माफी मांगना चाहती हूं. मैं दूसरों का बहुत सम्मान करती हूं."

'प्राइमेट' शब्द का अर्थ बड़े दिमाग वाले नरवानर के रूप में देखा जाता है. मगर यह विवाद का कारण इसलिए बन गया क्योंकि 'वानर' का जिक्र होते ही साल 2008 में घटित हुए 'मंकीगेट स्कैंडल' की यादें ताजा हो गई हैं. दरअसल 2008 में सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा था. उस समय भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह पर आरोप लगे थे कि उन्होंने एंड्रयू साइमंड्स को 'मंकी' कहकर संबोधित किया था.

नियमों का उल्लंघन करने के चलते हरभजन सिंह पर उस समय तीन मैचों का सस्पेंशन ठोका गया था. खैर 2024 में खेले जा रहे ब्रिसबेन टेस्ट की बात करें तो ईसा गुहा द्वारा 'प्राइमेट' कहते ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं. कुछ लोगों को ईसा की बातों पर विश्वास नहीं हुआ कि वो ऐसा कह सकती हैं और कुछ लोगों ने ऐसे कमेन्ट के लिए उनके करियर समाप्त होने का भी दावा किया.

यह भी पढ़ें:

WPL 2025 Auction: गुजरात जायंट्स ने लगाई सबसे महंगी बोली, दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदे 4 खिलाड़ी; देखें दोनों टीमों के फुल स्क्वॉड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget