एक्सप्लोरर

ENG vs AUS: इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में किए बड़े बदलाव, ऑस्ट्रेलिया इस खिलाड़ी को देगा मौका

Ashes 2023: इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का एलान पहले ही कर दिया है, जिसमें क्रिस वोक्स, मार्क वुड और मोईन अली को टीम में जगह दी गई है.

England vs Australia, Headingley Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में हेडिंग्ले के मैदान पर 6 जुलाई से एशेज सीरीज 2023 का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. लॉर्ड्स टेस्ट में हुए जॉनी बेयरस्टो के रन आउट विवाद के बाद दोनों टीमों के बीच में जमकर जुबानी जंग देखने को मिली है. अब मैदान पर इसका असर साफतौर पर देखने को मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में जीत हासिल करने के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त ले रखी है.

अब कंगारू टीम की नजर हेडिंग्ले टेस्ट मैच को भी जीतने पर होगी ताकि सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की जा सके. इंग्लैंड के लिए आखिरी 3 टेस्ट मैचों में जीत हासिल करना आसान काम नहीं होगा, लेकिन कप्तान बेन स्टोक्स की लॉर्ड्स टेस्ट में 155 रनों की बेहतरीन पारी के बाद टीम के अन्य बल्लेबाजों का भी आत्मविश्वास बढ़ा होगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो अब तक खेले गए 358 मैचों में से इंग्लैंड की टीम 110 में जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 152 मैचों को अपने नाम किया है जबकि 96 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. हेडिंग्ले के मैदान पर दोनों ही टीमें अब तक 25 बार भिड़ चुकी हैं. इसमें इंग्लैंड की टीम 8 जबकि ऑस्ट्रेलिया 9 बार मुकाबला जीतने में कामयाब हुई है.

पिच रिपोर्ट

तीसरे टेस्ट मैच की पिच को लेकर बात की जाए तो हेडिंग्ले में शुरुआती 3 दिनों तक बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान काम दिखता है. हालांकि दिन के पहले सत्र के दौरान तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद जरूर मिलती है. इसके अलावा इस मैच में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रहने वाली हैं.

संभावित प्लेइंग 11

इस टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का एलान पहले ही कर दिया है. इसमें 3 बदलाव देखने को मिले हैं. जेम्स एंडरसन, ओली पोप और जोश टंग की जगह पर मोईन अली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स को शामिल किया गया है. वहीं कंगारू टीम में जो एक बदलाव निश्चित माना जा रहा वह स्पिनर नाथन ल्योन के बाहर होने के बाद उनकी जगह पर टॉड मर्फी का टीम में शामिल होना.

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड – जैक क्राउली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ओली रॉबिंसन, क्रिस ब्रॉड.

ऑस्ट्रेलिया – डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचल स्टार्क, टॉड मर्फी, जोश हेजलवुड.

 

यह भी पढ़ें...

रिंकू ही नहीं ऋतुराज और जितेश के हाथ भी लगी निराशा, रवि बिश्नोई की हुई वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
Embed widget