एक्सप्लोरर

पहले टेस्ट मैच में 7 विकेट लेने वाले ओली रॉबिन्सन को इंग्लैंड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड किया, यह है वजह

इंग्लैंड के तेज गेंजबाद ओली रॉबिन्सन को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया. नस्लवादी और लिंगभेद से जुड़े उनके ट्वीट की जांच पूरी होने तक रॉबिन्सन सस्पेंड रहेंगे. रॉबिन्सन ने हाल ही में करियर के पहले टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत करते हुए 7 विकेट लिए थे. 

इंग्लैंड के तेज गेंजबाद ओली रॉबिन्सन को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया. बोर्ड ने रविवार को कहा कि रॉबिन्सन अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट नहीं खलेंगे. नस्लवादी और लिंगभेद से जुड़े उनके ट्वीट की जांच पूरी होने तक रॉबिन्सन सस्पेंड रहेंगे.

लॉर्ड्स में रविवार को समाप्त हुए पहले टेस्ट में तेज रॉबिन्सन ने करियर के पहले टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत की. मैच में उसने कुल 7 विकेट लिए. तेज गेंदबाज ने लॉर्ड्स में पहली पारी में 75 रन देकर 4 विकेट और दूसरी पारी में 26 रन देकर 3 विकेट लिए. पहली पारी में 42 रन भी बनाए. लेकिन दूसरा टेस्ट खेलने से पहले ही सस्पेंड हो गए. 

ईसीबी ने इंग्लैंड कैंप छोड़कर अपने काउंटी लौटने को कहा
ईसीबी ने एक स्टेटमेंट में कहा ,"इंग्लैंड के गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को 2012 और 2013 में उनके द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट की अनुशासनात्मक जांच के नतीजे आने तक सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फॉर्मेट से सस्पेंड कर दिया गया है." इसमें कहा गया है, "रॉबिन्सन तुरंत इंग्लैंड कैंप छोड़कर अपने काउंटी क्लब सक्सेस लौट जाएंगे."

2012 और 2014 में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
गौरतलब है कि रॉबिन्सन ने 2012 और 2014 में अश्वेतों, मुस्लिमों, महिलाओं और एशियाई लोंगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. रॉबिन्सन के  इन पुराने ट्वीट्स को लेकर अब बवाल मचा तो उन्होंने माफी मांगी. रॉबिन्सन ने बुधवार को कहा कि बयान में कहा कि वह ऐसे ट्वीट करने शर्मिंदा हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ना तो मैं नस्लवादी हूं और ना ही सेक्सिस्ट हूं. 

पुराने ट्वीट के लिए मांगी थी माफी
रॉबिन्सन ने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि "मुझे अपने कृत्यों पर बेहद खेद है और मैं इस तरह की टिप्पणियां करने पर शर्मसार हूं. मैं तब विचार शून्य और गैर जिम्मेदार था और तब मेरी मनोदशा जैसी भी सही हो, मेरा काम माफी योग्य नहीं था. पिछले कुछ वर्षों में मैंने अपनी जिंदगी को बदलने के लिए कड़ी मेहनत की है. अब मैं परिपक्व हो गया हूं."

यह भी पढ़ें- 

French Open: रोजर फेडरर ने बीच में ही फ्रेंच ओपन से हटने का फैसला किया, कल चौथे दौर में माटियो बेरेटिनी से होनी थी भिड़ंत

WTC Final: स्विंग के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी देखने के लिए उत्सुक हैं माइक हेसन, बोले- फाइनल में कोहली-विलियमसन की कप्तानी का टेस्ट होगा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget