एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड ने इंडिया को दिया 247 रनों का लक्ष्य, चहल ने चटकाए चार विकेट

India vs England 2nd ODI: टीम इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. वहीं जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को दो-दो विकेट मिले.

England vs India 2nd ODI: लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे वनडे में मेज़बान इंग्लैंड ने पहले खेलने के बाद टीम इंडिया को 247 रनों का लक्ष्य दिया. इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. वहीं डेविड विली ने 41 रनों की पारी खेली. भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे शानदार गेंदबाजी की. लेग स्पिनर ने 10 ओवर में 47 रन देकर चार विकेट चटकाए. 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम को जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 41 रन जोड़े. रॉय 33 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया. 

इसके बाद बेयरस्टो ने आक्रामक क्रिकेट खेलना शुरू किया. हालांकि, 72 रनों के कुल स्कोर पर वह चहल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. बेयरस्टो ने 38 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 38 रन बनाए. 

बेयरस्टो के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई. इसके बाद जो रूट 11, जोस बटलर 04 और बेन स्टोक्स 21 भी आउट हो गए. 102 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद लियाम लिविंगस्टोन ने कुछ बड़े शॉट खेले. हालांकि, लिविंगस्टोन भी छक्का लगाने के प्रयास में हार्दिक की गेंद पर कैच आउट हो गए. उन्होंने 33 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 33 रन बनाए. 

148 रनों पर 6 विकेट गिरने के बाद मोईन अली और डेविड विली ने दमदार शॉट्स खेले और सातवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की. हालांकि, दोनों बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ पाए. अली ने 64 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 47 रन बनाए. वहीं विली ने 49 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले.

इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे शानदार गेंदबाजी की. लेग स्पिनर ने 10 ओवर में 47 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने भी दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. 

ये भी पढ़ें-

West Indies के खिलाफ T20 सीरीज में विराट कोहली को नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget