एक्सप्लोरर

175 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर बुरी तरह ढह गई इंग्लैंड की बैटिंग, सिराज-कृष्णा ने बरपाया कहर; इंग्लैंड को मामूली बढ़त

IND vs ENG 5th Test Score: ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रनों पर सिमट गई है. मेजबान इंग्लैंड ने पहली पारी में 23 रनों की बढ़त हासिल की है. सिराज और कृष्णा, दोनों ने चार-चार विकेट लिए.

ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रनों पर सिमट गई है. मेजबान इंग्लैंड ने पहली पारी में 23 रनों की बढ़त हासिल की है, क्योंकि टीम इंडिया ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए, दोनों ने चार-चार विकेट लिए. इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली और हैरी ब्रूक ने अर्धशतक लगाया. दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा था. 92 रनों पर 0 विकेट के बाद इंग्लैंड ने सारे 10 विकेट 155 रनों के भीतर गंवा दिए.

भारतीय टीम ने 204/6 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया, दूसरे दिन टीम इंडिया सिर्फ 34 गेंद खेल पाई, जिनमें वो सिर्फ 20 रन बना पाई और बाकी चारों विकेट गंवा दिए. जवाब में इंग्लैंड को बेन डकेट और जैक क्रॉली ने इंग्लैंड को धुआंधार शुरुआत दिलाई. दोनों ने 12.5 ओवर में ही 92 रन बना डाले थे, लेकिन तभी डकेट 43 के स्कोर पर आउट हो गए. यहां से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, वहीं कुछ देर बाद ही जैक क्रॉली ने फिफ्टी पूरी की, जिनकी पारी 64 रनों पर समाप्त हुई.

कप्तानी ऑली पोप ने 22 रन बनाए, वहीं जो रूट अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. रूट को 29 के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने LBW आउट किया. हैरी ब्रूक अंत तक क्रीज पर डटे रहे, जिन्होंने 53 रन की पारी खेली. उन्हें सिराज ने क्लीन बोल्ड किया. क्रिस वोक्स पारी में बैटिंग नहीं कर पाए, क्योंकि वो मैच से बाहर हो चुके हैं. ICC के सब्स्टीट्यूट नियम के तहत चोटिल खिलाड़ी की जगह सब्स्टीट्यूट प्लेयर सिर्फ फील्डिंग और विकेटकीपिंग कर सकता है, लेकिन गेंदबाजी या बल्लेबाजी नहीं.

175 पर गिरे थे 3 विकेट

एक समय इंग्लैंड सिर्फ 3 विकेट खो कर 175 रन बना चुका था और टीम बड़े स्कोर की ओर आगे बढ़ रही थी. यहां से सिराज और कृष्णा ने गेंदबाजी में ऐसा कहर बरपाया कि अगले 72 रनों के भीतर इंग्लैंड ने बाकी 7 विकेट गंवा दिए. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार और आकाशदीप ने एक विकेट लिया.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget