एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने पर इस गेंदबाज़ को मिली थी जान से मारने की धमकी, खुद किया खुलासा

इंग्लैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ टिम ब्रेसनन ने खुलासा किया कि 2011 में टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर को एलबीडब्ल्यू आउट करने के बाद उनको और अंपायर रॉड टकर को जान से मारने की धमकी मिली थी.

कोरोना महामारी के कारण पिछले ढ़ाई महीने से क्रिकेट पर ब्रेक लगा हुआ है. इस दौरान दुनियाभर के क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से बातचीत कर पुराने समय को याद कर रहे हैं. ऐसे में कई क्रिकेटरों ने कुछ दिलचस्प खुलासे भी किए हैं. अब इस फेहरिस्त में इंग्लैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ टिम ब्रेसनन का नाम भी जुड़ गया है.

मुझे और अंपायर रॉड टकर को मिली थी जान से मारने की धमकी- ब्रेसनन

ब्रेसनन ने यार्कशायर क्रिकेट कवर्स ऑफ पोडकास्ट पर खुलासा किया कि 2011 में टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर को एलबीडब्ल्यू आउट करने के बाद उनको और अंपायर रॉड टकर को जान से मारने की धमकी मिली थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टेस्ट में सचिन इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक पूरे कर सकते थे, लेकिन 91 रनों के निजी स्कोर पर ब्रेसनन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. हालांकि, वो बहुत करीबी फैसला था, क्योंकि टीवी रीप्ले में साफ देखा गया था कि गेंद लेग स्टम्प के ऊपरी हिस्से को छू कर निकली थी.

ब्रेसनन ने कहा, ''उस टेस्ट सीरीज़ में रिव्यू नहीं था, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड तब इसके खिलाफ था. यह टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मैच था, जो ओवल मैदान पर खेला जा रहा था. सचिन के उस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट में 99 शतक थे. जिस गेंद पर सचिन आउट हुए वो लेग स्टंप के बाहर जा रही थी, लेकिन अंपायर टकर ने उन्हें आउट दे दिया। वह उस वक्त शायद 80 या 90 रनों पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे. निश्चित तौर पर वह उस मैच में शतक बना लेते. सचिन के आउट होने के बाद हमने सीरीज़ जीत और टेस्ट में नंबर वन भी बन गए.''

टकर को लेनी पड़ी थी पुलिस सुरक्षा- ब्रेसनन

इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट, 85 वनडे और 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले ब्रेसनन ने बताया कि इसके बाद उन्हें और अंपायर रॉड टकर को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं.

उन्होंने कहा, ''इसके बाद हम दोनों को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं थी. यह बहुत दिनों बाद तक चलता रहा था. अंपायर टकर के घर पर लोग धमकी भरे पत्र भेज रहे थे और उनसे सवाल कर रहे थे कि उन्होंने सचिन को कैसे आउट दे दिया. कुछ महीनों बाद जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें सुरक्षा गार्ड तक मंगाने पड़े थे. यहां तक उन्हें ऑस्ट्रेलिया में पुलिस सुरक्षा भी लेनी पड़ी थी.''

यह भी पढ़ें- 

उन्मुक्त चंद का छलका दर्द, कहा- लगातार रन बनाने के बावजूद नहीं मिली भारतीय टीम में जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget