एक्सप्लोरर

ENG Vs AUS: इंग्लैंड ने दूसरा T20 6 विकेट से जीता, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अजेय बढ़त बनाई

ENG Vs AUS: इंग्लैंड ने पहले मुकाबले में 2 रन से जीत दर्ज की थी. अब इंग्लैंड ने दूसरा ट्वेंटी-ट्वेंटी भी अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड तीन मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है.

ENG Vs AUS: इंग्लैंड ने दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात देकर तीन मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी तरह 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया था. मैन ऑफ द मैच जोस बटलर की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 18.5 ओवरों में चार विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

आखिरी ओवर में 18 रन जुटाने के बाद आस्ट्रेलिया किसी तरह इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची थी. लेकिन वह अंत में काम नहीं आ पाए. सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे बटलर ने शुरू से लेकर अंत तक एक छोर संभाले रखा और 54 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए. उनके साथी जॉनी बेयरस्टो हालांकि 19 के कुल स्कोर पर ही मिशेल स्टार्क की गेंद पर हिट विकेट हो गए थे. जॉनी ने सिर्फ नौ रन बनाए.

इसके बाद डेविड मलान और बटलर ने टीम के जीत के अभियान का मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़ इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों को और पुख्ता कर दिया. इसी बीच 106 के कुल स्कोर पर एश्टन एगर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मलान, मार्कस स्टोइनिस के हाथों लपके गए. एश्टन ने ही टॉम बेंटन (2) को पवेलियन भेजा.

वहीं लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने कप्तान इयोन मोर्गन (7) को आउट कर इंग्लैंड को परेशान करनी की कोशिश की लेकिन बटलर एक छोर पर खड़े हुए थे और उनका साथ देने आए मोइन अली ने 19वें ओवर में जाम्पा पर एक चौका और एक छक्का जड़ सारी परेशानी हटा दी. फिर बटलर ने जाम्पा के इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का मार टीम को जीत दिलाई.

बटलर की नाबाद पारी में आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे. मोइन ने छह गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से नाबाद 13 रन बनाए. इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया के विकेटों का पतन पहले ओवर से ही शुरू हो गया.

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही

आर्चर ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वार्नर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. अगले ओवर में एलेक्स कैरी (2) को मार्क वुड ने विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच करा टीम को दूसरी सफलता दिलाई. आस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ से उम्मीदें थीं. उन्होंने एक चौका और एक छक्का भी लगाया लेकिन एक जोखिम भरा रन लेने के प्रयास में इयोन मोर्गन की बेहतरीन फिल्डिंग के कारण रन आउट हो गए.

इस बीच कप्तान एरॉन फिंच और मार्कस स्टोइनिस ने पारी को संभालने की कोशिश की. यह साझेदारी जब इंग्लैंड के लिए मुसीबत बनती दिख रही थी तभी क्रिस जोर्डन ने फिंच को बोल्ड कर दिया. कप्तान ने 33 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए. उन्होंने स्टोइनिस के साथ 49 रनों की साझेदारी की.

स्टोइनिस भी 89 के कुल स्कोर पर आदिल राशिद की बेहतरीन लेग स्पिन में फंसकर स्लिप पर मलान के हाथों लपके गए. उन्होंने 26 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 35 रन बनाए. ग्लैन मैक्सवेल (26) और एश्टन एगर (23) ने किसी तरह टीम के स्कोरबोर्ड को चालू रखा लेकिन तेजी से रन नहीं ले पाए.

अखिरी ओवर में कमिंस ने एक चौके और एक छक्का लगा टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया. कमिंस सात गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके साथ मिशेल स्टार्क दो रन बनाकर नाबाद लौटे. इंग्लैंड के लिए जोर्डन ने दो विकेट लिए. वुड, राशिद और आर्चर ने एक-एक सफलता हासिल की.

IPL 2020: CSK के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कैम्प में कोरोना ने दी दस्तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget