एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए इंग्लिश टीम का एलान, 15 सदस्यीय स्क्वाड में सैम बिलिंग्स भी शामिल

IND vs ENG Test: भारत के खिलाफ एक जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैडं ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान किया है.

England Test Squad: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपनी टेस्ट स्क्वाड (England Test Squad) का एलान कर दिया है. न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज खत्म होते ही इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 1 जुलाई को होने वाले एजबेस्टन टेस्ट के लिये अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी. इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल सभी खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इसके साथ ही सैम बिलिंग्स (Sam Billings) को भी जोड़ा गया है. बेन फोक्स के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद उनके विकल्प के तौर पर सैम बिलिंग्स को टेस्ट टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला है.

बेन फोक्स भारत के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन फिलहाल वह कोविड-19 आइसोलेशन पीरियड में हैं. अगर वह 1 जुलाई से पहले पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो सैम बिलिंग्स भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे. इंग्लैंड के लिए अच्छी बात यह है कि टखने की चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाने वाले जेम्स एंडरसन भी इंग्लिश टीम का हिस्सा हैं. वह अब पूरी तरह फिट हैं.

सीरीज में 2-1 से आगे है भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में एक जुलाई से टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह टेस्ट पिछले साल हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला है. पिछले साल कोराना के कारण यह टेस्ट सीरीज पूरी नहीं हो पाई थी. इस टेस्ट सीरीज के अब तक हुए चार मुकाबलों में भारतीय टीम 2-1 से लीड बनाए हुए है.
 
दोनों टीमों की स्क्वाड:

इंग्लैंड की टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्राउले, बेन फोक्स, जैक लीच, एलेक्स ली, क्रेग ओवरटन, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, ओली पोप और जो रूट.

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मयंक अग्रवाल.

यह भी पढ़ें..

IND vs IRE: अगले साल IPL खेलता नजर आ सकता है आयरलैंड का यह खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या ने दिए संकेत

IND vs ENG Test Records: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं सचिन तेंदुलकर, टॉप-5 में कोहली भी हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget