एक्सप्लोरर

श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया कंफर्म- कोरोना के नए स्ट्रेन के पॉजिटिव हैं इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली

इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली चार जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अब श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि वह कोरोना के नए स्ट्रेन के पॉजिटिव हैं.

कोलंबो: श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 का नया ‘वैरिएंट’ उनके देश में प्रवेश कर चुका है और साथ ही उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली का जब यहां कोरोना टेस्ट किया गया तो उन्हें वायरस के नये स्ट्रेन के लिये पॉजिटिव पाया गया.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय दो टेस्ट सीरीज के लिये श्रीलंका के दौरे पर है. स्वास्थ्य सेवाओं के उप महानिदेशक हेमंत हेराथ ने आज बताया कि अली को चार जनवरी को पॉजिटिव पाया गया था.

श्रीलंका में मार्च के मध्य से कोरोना वायरस के फैलने के बाद 50,200 मामले सामने आये हैं और 247 लोगों की मौत हो चुकी है. चार अक्टूबर के बाद से ही करीब 47,000 मामले सामने आये हैं. कई देशों ने ब्रिटेन के नये वैरिएंट की मौजूदगी की रिपोर्ट की है जिसमें डेनमार्क, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर शामिल हैं.

मुख्य महामारी विज्ञानी सुदाथ समरवीरा ने कहा कि ब्रिटेन का वैरिएंट काफी तेजी से फैलता है, जिससे श्रीलंका में और ज्यादा मामले सामने आ सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये हम सख्त पृथकवास प्रक्रिया पर जोर दे रहे हैं.’’

देश में मई के मध्य से ही पूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ था. देश के एयरपोर्ट 21 जनवरी को खुलेंगे क्योंकि मामलों के बढ़ने से इन्हें खोलने की पूर्व तारीख को बढ़ाना पड़ा.

इसे भी पढ़ें-  IND vs AUS: टिम पेन की दर्शकों से अपील- 'दुर्व्यवहार को मैदान के गेट पर ही छोड़कर आएं और खिलाड़ियों का सम्मान करें'

IND vs AUS 4th Test, Match Preview: चौथे टेस्ट में इन बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे
शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ 'पेट्रोल बम' से खतरनाक हमला?
शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ 'पेट्रोल बम' से खतरनाक हमला?
आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget