एक्सप्लोरर

ENGvsSA: दूसरे दिन शानदार खेल के साथ साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत


ENGvsSA: दूसरे दिन शानदार खेल के साथ साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत

नॉटिघंम: केशव महाराज, मोरिस और गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड क 205 रनों पर ऑल-आउट करने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिती में पहुंच गई है. इंग्लैंड से 130 रनों की बढ़त लेने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 75 रन बनाते हुए अफ्रीकी टीम की कुल बढ़त 205 रन हो गई. 


टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेहमान टीम 309 रन पर 6 विकेट से आगे खेलने उतरी. लेकिन पूरी टीम महज़ 335 रन के स्कोर पर आउट होकर वापस लौट गई. उसने अपने अंतिम चार विकेट 6.2 ओवर में 26 रन जोड़कर गंवा दिये. जवाब में बल्लेबाज़ करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. टीम ने पहले 5 ओवर में ही अपने दोनों ओपनर्स के विकेच गंवा दिए. जिससे टीम मुश्किल में फंस गई. 


लेकिन शुरूआती झटकों से उबरने की कोशिश में गैरी बेलेंस और कप्तान जो रूट के बीच 83 रनों की साझेदारी हुई. जिसके बाद बैलेंस भी 27 रन बनाकर फिलेंडर की गेंद पर आउट होकर लौट गए. बैलेंस के विकेट के बाद कप्तान रूट और बेयरस्टो के बीच 50 रनों से अधिक की साझेदारी हुई लेकिन ये साझेदारी भी ज्यादा देर नहीं जम सकी. 


मेजबान टीम ने चाय तक पहली पारी में 184 रन पर छह विकेट खो दिये थे.


टी ब्रेक के समय मोईन अली 14 रन और लियाम डॉसन दो रन बनाकर खेल रहे थे. वहीं इंग्लैंड के कप्तान के रूप में अपना दूसरा मैच खेल रहे रूट 78 रन पर आउट हो गये. मोर्नी मार्कल ने रूट का विकेट झटका.


केशव महाराज ने 11 गेंद के अंदर पांच रन देकर दो विकेट झटके. बेन स्टोक्स 12 रन खेलने के बाद शून्य पर पवेलियन लौट गये जबकि जानी बेयस्टो 45 रन पर आउट हुए.


लेकिन चाय के ब्रेक से लौटने के बाद इंग्लैंड के बाकी बचे चार बल्लेबाज़ एक-एक कर मेहमान टीम के आगे आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए. केशव महाराज और क्रिस मोरिस की बेहतरीन गेंदबाज़ी के आगे इंग्लैंड का निचलाक्रम बुर तरह से धराशायी हो गया और पूरी टीम महज़ 205 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. 


जिसके बाद दूसरी पारी में खेलने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने संभली हुई शुरूआत करते हुए 1 विकेट खोकर 75 रन बना लिए. 


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
भूल जाइए गौतम गंभीर! वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड उड़ा देगा होश
भूल जाइए गौतम गंभीर! वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड उड़ा देगा होश
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget