एक्सप्लोरर

ENG vs PAK: बेन स्टोक्स को उम्मीद, एशेज के लिए जोफ्रा आर्चर फिट और तैयार रहेंगे

England vs Pakistan: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को भरोसा है कि जोफ्रा आर्चर एशेज के लिए फिट और तैयार हो जाएंगे. हाल ही में जोफ्रा ने कहा था कि वह चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं.

Ben Stokes On Jofra Archer Fitnes: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को उम्मीद है कि टीम के धांसू गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एशेज सीरीज से पहले चोट से पूरी तरह उबर सकते हैं. चोट के चलते जोफ्रा ने मार्च 2021 के बाद से कोई भी अंतराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. अगले साल इंग्लैंड की टीम अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेलेगी. हाल ही में जोफ्रा आर्चर ने कहा था कि वह चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं. लेकिन अभी वापसी के लिए जल्दबाजी नहीं करेंगे. 

जोफ्रा ने खेला प्रैक्टिस मैच

इस सप्ताह की शुरुआत में जोफ्रा आर्चर ने अबू धाबी में इंग्लैंड लॉयंस की तरफ से टेस्ट टीम के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला था. प्रैक्टिस मैच में जोफ्रा ने बॉलिंग के अलावा बैटिंग भी की. बीते गुरुवार को जोफ्रा ने कहा था कि वह चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं. अब उनका इरादा इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी का है. एशेज सीरीज आगामी साल जुन से खेली जाएगी. 

जोफ्रा सुपरस्टार हैं

स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए बेन स्टोक्स ने कहा, आर्चर अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक सुपरस्टार की तरह हैं. उन्हें वापस दौड़ते हुए, तेज गेंदबाजी करते हुए और ग्रुप में शामिल होते देख अच्छा लग रहा है. मुझे लगता है कि वह टीम में वापसी के लिए बेताब हैं. चोट की वजह से उन्होंने लंबा समय मैदान के बाहर बिताया है. हम उनको लेकर काफी सतर्क हैं. हम टीम में उनकी वापसी की जल्दबाजी में नहीं हैं. कहीं ऐसा न हो वह फिर चोट की वजह से महत्वपूर्ण सत्र में टीम से बाहर हो जाएं. यही हमारी योजना है. हम उम्मीद कर सकते हैं कि जोफ्रा खासकर एशेज के लिए फिट और तैयार हो जाएंगे. अगले महीने इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस श्रृंखला का पहला मैच रावलपिंडी में 1 दिसंबर से खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

ND vs NZ: जहीर खान ने क्यों कहा- 'उमरान मलिक जितना संभव हो उतनी तेज बॉलिंग करें', जानिए

IPL 2023: रियान पराग ने की महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ, बताया माही को किसमें हासिल है महारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget