एक्सप्लोरर

ENG vs NZ: वर्ल्ड कप ओपनर में चैंपियन वाली धमक नहीं दिखा पाए इंग्लैंड के बल्लेबाज

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जा रहा है. इंग्लैंड टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है.

ODI World Cup 2023, England: वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम बैंटिंग में कुछ खास नहीं कर सकी. इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बोर्ड पर लगाए. पहले मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से बैटिंग में डिफेडिंग चैंपियन वाली धमक नहीं दिखाई दी. 

जो रूट के अलावा कुछ खास नहीं कर सके बल्लेबाज़

इंग्लैंड की ओर से जो रूट के अलावा बाकी कोई बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर सका. रूट ने 86 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान जोस बटलर ने 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए. वहीं ओपनिंग पर आए जॉनी बेयरस्टो ने 33 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ 30 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. 

हालांकि टीम के लिए सभी बल्लेबाज़ों ने दहाई का आंकड़ा पार किया, लेकिन ज़्यादातर बड़ी पारी नहीं खेल सके. टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड मलान ने 14, हैरी ब्रूक ने 25, मोईन अली ने 11, लिविंगस्टोन 20, सैम कर्रन ने 14, क्रिस वोक्स 11 ने, आदिल रशीद ने 15* और मार्क वुड ने 13* रनों की पारी खेली. इस तरह इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बोर्ड पर लगाए. 

ऐसी रही न्यूज़ीलैंड की गेंदबाज़ी

न्यूज़ीलैंड के लिए तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 10 ओवर में 4.80 की इकॉनमी से 48 रन खर्चे. इसके अलावा मिचेल सेंटनर ने 10 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं ग्लेन फिलिप्स के हाथ भी 2 सफलताएं लगीं. फिलिप्स ने इस दौरान 3 ओवर में 17 रन खर्चे. वहीं ट्रेंट बोल्ट और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला. 

 

ये भी पढ़ें...

ICC Cricket World Cup 2023: भारत में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बरसा प्यार, बाबर आजम हुए दीवाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget