एक्सप्लोरर

ENG vs AUS: बटलर के तूफान में उड़ी कंगारू टीम, ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक

T20 WC 2021, ENG vs AUS: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने केवल 32 गेंदों नाबाद 71 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाकर मैच को एकतरफा बना दिया.

T20 WC 2021: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 WC) में दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की. इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने ताबड़तोड़ 71 रनों की नाबाद पारी खेली. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 126 रनों का टारगेट दिया था, जिसे इंग्लैंड ने 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों का भी शानदार प्रदर्शन रहा. टीम की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने 3 विकेट लिए. क्रिस वोक्स ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा आदिल रशीद, लियाम लिविंगस्टोन और टाइमल मिल्स ने एक-एक विकेट हासिल किया.  

इंग्लैंड के बल्लेबाजों का तूफानी प्रदर्शन

126 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद जबरदस्त रही. टीम की तरफ से जेसन रॉय और जोस बटलर ने शुरुआत से ही चौके छक्के लगाने शुरू कर दिए. जेसन रॉय 22 रनों के निजी स्कोर पर एडम जम्पा का शिकार हो गए. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए डेविड मिलान केवल 8 रन बना सके. मलान को एश्टन एगार ने पवेलियन भेजा. फिर क्रीज पर आए जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद 16 रन बनाए. जोस बटलर एक छोर पर टिके रहे और लगातार तूफानी बल्लेबाजी करते रहे. बटलर ने 32 गेंदों में पांच चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए.

ऐसी रहा ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही. शुरुआती ओवरों में ही टीम ने अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए. पावरप्ले में टीम केवल 21 रन ही बना सकी. डेविड वार्नर (1), स्टीव स्मिथ (1), ग्लेन मैक्सवेल (6) और मार्कस स्टोइनिस (0) रन बनाकर पवेलियन लौट गए. छह नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैथ्यू वेड ने कप्तान आरोन फिंच के साथ मिलकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया और 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए. 

वेड दो चौकों की मदद से 18 गेंदों पर 18 रन बनाकर लिविंगस्टोन की गेंद पर आउट हो गए. एक तरफ कप्तान फिंच मैदान पर टिके रहे और दूसरी तरफ विकेट गिरते रहे. ऐश्टन एगार ने फिंच के साथ मिलकर 35 गेंदों पर 47 रन बनाए. इसके बाद एगार 2 छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए. इस बीच कप्तान फिंच 4 चौके की मदद से 49 गेंदों में 44 रन बनाकर जॉर्डन को विकेट दे बैठे. इसके बाद आए बल्लेबाज पैट कमिंस (12), एडम जम्पा (1) और मिशेल स्टार्क (13) की पारी बदौलत ऑस्ट्रेलिया 125 रन बना सकी.

दुबई में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फिर जीती 
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टी20 विश्व कप में अब तक कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 14 मुकाबलों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है. गौरतलब है कि भारत की टीम को भी इसी मैदान पर हार मिली थी.

यह भी पढ़ेंः IND vs NZ: सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को जिंदा रखने के लिए कल आमने-सामने होंगे भारत-न्यूजीलैंड

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर कप्तान कोहली ने दिया बड़ा अपडेट, जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget