एक्सप्लोरर

'मैच के दौरान खिलाड़ियों को बाहर से निर्देश नहीं देता...', जीत के बाद हेड कोच ने दी सफाई

Head Coach Craig Fulton: भारत ने शुक्रवार को एशियाई चैम्पिंयस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से रौंद दिया. अब उसका सामना खिताबी भिड़ंत के लिए मलेशिया से होगा.

Indian Hockey Team, Head Coach Craig Fulton: भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि वह मैच के दौरान बाहर से खिलाड़ियों को निर्देश देना पसंद नहीं करते और ट्रेनिंग के दौरान ही खिलाड़ियों को जानकारी देने को तरजीह देते हैं. 

भारत ने शुक्रवार को एशियाई चैम्पिंयस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से रौंद दिया. अब उसका सामना खिताबी भिड़ंत के लिए मलेशिया से होगा. 

जापान के खिलाफ बड़ी जीत के बाद हेड कोच ने कहा, "मैं मैच के दौरान बाहर से ज्यादा कोचिंग नहीं देता, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान काफी कोचिंग देता हूं. क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान ही सिखाया जाता है. हो सकता है कि मैच के दौरान कुछ चीजें बदलनी हों, लेकिन इस पर फैसला करना सीनियर खिलाड़ियों का ही काम है."

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी टीम में फुल्टन द्वारा लाये गये बदलावों की प्रशंसा की. उन्होंने शुक्रवार को मैच के बाद कहा, प्रत्येक कोच की मानसिकता अलग होती है. हमारे पहले के कोच काफी अच्छे रहे. यहां तक कि वह (फुल्टन) भी काफी अच्छे हैं. प्रत्येक कोच टीम की बेहतरी के बारे में सोचता है. 

उन्होंने आगे कहा, "वह अच्छा काम कर रहे हैं. हमने अपनी टीम में काफी सरंचनात्मक बदलाव किये हैं और इतने कम समय में ये बदलाव लाना हमारे लिए काफी सकारात्मक चीज है. इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है."

हरमनप्रीत ने साथ ही कहा कि फाइनल में सफलता के लिए रक्षात्मक पंक्ति का मजबूत रहना और मौकों को गोल में बदलना अहम होगा. उन्होंने कहा, "फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि है जो लीग मैचों की तुलना में पूरी तरह अलग होगा. हमारा प्रदर्शन अच्छा था और हम अपनी योजना के अनुसार खेले थे. हमने रणनीति के अनुसार मौके भी बनाये थे."

भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने जापान के खिलाफ अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. उन्होंने कहा कि कभी कभार उन्हें मैदान पर अपने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना पड़ता है और उन्हें निर्देश देना पड़ता है, क्योंकि वह प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों को अच्छी तरह देख पाते हैं. उन्होंने कहा, मेरा हमेशा ही मानना है कि गोलकीपर कोच की तरह ही होता है, क्योंकि मैं ही पूरे मैच को पीछे से देखता रहता हूं. 

श्रीजेश ने कहा, "जब हम टीम की बैठक में बैठते हैं तो निर्देश आते हैं और रणनीति बनती हैं. लेकिन कभी कभार खिलाड़ियों को इन योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए काफी मुश्किल होती है. इसलिये उनका मार्गदर्शन करना मेरी जिम्मेदारी होती है."

मैच से पहले हॉकी इंडिया ने श्रीजेश को सम्मानित किया और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में 300 मैच की उपलब्धि हासिल करने में मदद करने के लिए टीम को श्रेय दिया. श्रीजेश ने कहा कि भारतीय गोलकीपिंग विभाग सही हाथों में है और अच्छे गोलकीपर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, अच्छे गोलकीपर आ रहे हैं. (कृष्ण) पाठक काफी अच्छा कर रहा है. पवन (मलिक) हमारे साथ है. सूरज (करकेरा) भी है. हमारे पास जूनियर स्तर पर गोलकीपरों का अच्छा पूल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget