एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच इस देश में हुआ क्रिकेट मैच, हजारों लोगों ने खेल का लुत्फ उठाया

कोरोना ने अपना कोहराम पूरी दुनिया में मचाया हुआ है. ओलंपिक जैसे बड़े खेल टूर्नामेंट्स को इस महामारी की वजह से स्थगित तक करना पड़ा है, लेकिन इस महमारी के बीच एक देश ऐसा भी है जहां क्रिकेट शुरू कर दिया गया है.

नई दिल्ली: जहां पूरी दुनिया में खेल के सभी टूर्नामेंट्स को कोरोना वायरस की वजह से रद्द या फिर स्थगित कर दिया गया है. वहीं एक देश ऐसा भी है जहां क्रिकेट शुरू कर दिया गया है. दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र के एक द्वीप वनातू में महिला क्रिकेट को शुरू किया गया है. वनातू में महिला घरेलू क्रिकेट लीग के फाइनल में रोमांच देखने को मिला, जिसे लाखों लोगों ने देखा. कोरोना वायरस भी इस महामारी के बीच 'लाइव क्रिकेट मैच' को नहीं रोक पाया. वनातू शायद इकलौती जगह है, जहां इस मुश्किल समय में क्रिकेट मैच करवाया गया.

सिर्फ इतनी ही नहीं वनातू क्रिकेट एसोशिएशन के लोगों ने इस मैच को स्टेडियम में देखने के लिए दर्शकों को आमंत्रित किया था. वनातू क्रिकेट के फेसबुक पर अलग-अलग समय पर 3000 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइव देखा. इसमें पुरुषों का 10 ओवर का प्रदर्शनी मैच भी करवाया गया.

महिला टी-20 फाइनल मैच में मेले बुल्स की टीम ने जीत हासिल की. हालांकि बारिश की वजह से सुबह टाएफा ब्लैकबर्ड्स और पॉवर शार्क्स के बीच सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेला जा सका. इस मैच के लिए अधिकारियों ने चार कैमरे लगाए थे और कमेंटरी भी की गई. एक दो मिनट के लिए खेल रुका भी क्योंकि बच्चे मैदान में घुस गए थे और ज्यादा सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस लीग के फाइनल को लाइव चार लाख लोगों ने देखा है.

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 28 लाख के पार हो गई है. यहां तक कि दो लाख से ज्यादा लोगों की जान भी कोरोना वायरस की वजह से चली गई है. लेकिन करीब 3 लाख की आबादी वाले वनातु में एक भी कोरोना वायरस का केस नहीं मिला है. यही वजह है कि यहां पर खेलों का आयोजन शुरू हो गया है और हजारों दर्शकों के साथ क्रिकेट मैच शुरू हो गए हैं.

वनातू में कोरोना वायरस के चलते एहतियात के तौर पर पिछले महीने के अंत में लॉकडाउन हुआ था. यहां छह अप्रैल को भयानक तूफान भी आया था. लेकिन इसके बावजूद भी यहां के लोगों के हौसले बुलंद हैं. इसके साथ ही साथ कोरोना का एक भी केस नहीं होने की वजह से क्रिकेटर्स के साथ-साथ एसोशिएशन भी मैच करवाने के लिए तैयार हो गया. इस मैच से एक बात तो साफ हो जाती है कि भले ही कोरोना ने पूरी दुनिया के खेलों पर लगाम लगा दी हो, लेकिन वो लोगों के और क्रिकेट फैंस को हौंसलों को तोड़ नहीं पाया है. ये न सिर्फ कोरोना पर क्रिकेट की जीत है बल्कि सभी खेलों की जीत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget