एक्सप्लोरर

जाधव को जिम्मेदारी और युवा खिलाड़ियों को मिले ज्यादा मौके: राहुल द्रविड़


जाधव को जिम्मेदारी और युवा खिलाड़ियों को मिले ज्यादा मौके: राहुल द्रविड़

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार के बाद पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने कहा कि भारतीय टीम को आगामी विंडीज दौरे के लिए अपनी अंतिम एकादश में प्रयोग करने चाहिए. भारत का विंडीज दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है.


भारत की अंडर-19 और इंडिया-ए टीम के कोच राहुल ने बल्लेबाज केदार जाधव को अगले दौरे पर ज्यादा जिम्मेदारी देने की बात कही है. इसके साथ ही दौरे पर टीम में शामिल किए गए चाइनमैन कुलदीप यादव को मौका देने की द्रविड़ ने वकालत की है.


क्रिकइंफो ने द्रविड़ के हवाले से लिखा है, "अगर केदार टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं तो उन्हें नंबर-4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. वह नंबर-6 पर अपने आप को छुपा रहे हैं. उन्हें चौथे नंबर की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए और देखना चाहिए की वह क्या कर सकते हैं."


उन्होंने कहा, "अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो अच्छी बात, नहीं तो फिर किसी और स्थान पर खेलना चाहिए. जब आपके पास हार्दिक पांड्या जैसा खिलाड़ी है जिसे भारत को बचाने की जरूरत है, ऐसे में केदार जाधव का नीचे बल्लेबाजी करना अच्छा नहीं है."


द्रविड़ ने कहा, "पांड्या अपनी गेंदबाजी भी कर रहे हैं. उन्हें कुछ मैचों में चार या पांच नंबर पर बल्लेबाजी की जरूरत है ताकि वह अपने आप को बेहतर कर सकें और ऐसे हरफनमौला खिलाड़ी बन सकें जो भारत के लिए उपयोगी हो."


चयनकर्ताओं ने विंडीज दौरे के लिए अपनी मुख्य टीम भेजने को ही प्राथमिकता दी है. विंडीज दौर पर पांच एकदिवसीय और एक टी-20 मैच खेला जाएगा. द्रविड़ चाहते हैं कि इस दौरे पर टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों को मौका दे.


इस टीम में दो युवा खिलाड़ी, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और चाइनमैन कुलदीप यादव को चुना गया है.


द्रविड़ ने कहा है, "उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर अपनी फुल स्ट्रैंथ टीम भेजने का फैसला किया है. मैं उम्मीद करता हूं कि वह इस दौर पर अंतिम एकादश में प्रयोग करेंगे और खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देंगे."


द्रविड़ ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए जिससे टीम की बैंच स्ट्रैंथ को मजबूती मिलेगी.


उन्होंने कहा, "हमने सब चीजें अजमा के देख लीं, लेकिन मेरा मानना है कि युवी और धोनी फिट हैं और अच्छा खेल रहे हैं और यह वो खिलाड़ी हैं जो हमें आगे ले जाएंगे इसके बारे में किसी को शिकायत नहीं है."


उन्होंने कहा, "यह कुलदीप के लिए अच्छा समय है. उन्हें ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने की जरूरत है. उनके पास काबिलियत है और साथ ही उनकी गेंदबाजी में मिस्ट्री है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget