एक्सप्लोरर

BCCI Selection Criteria: अब सिर्फ एक IPL सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने से टीम इंडिया में नहीं मिलेगी जगह

BCCI की रविवार को हुई मीटिंग के बाद काफी हद तक साफ हो गया है कि IPL के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन भी टीम इंडिया में चयन का आधार रहेगा.

BCCI New Selection Criteria: श्रीलंका के लिए हाल ही में हुए टीम इंडिया के चयन (Team India Selection) से एक बात साफ हो गई है और वह यह है कि महज IPL में दमदार प्रदर्शन आपको टीम इंडिया में जगह नहीं दिलाएगा, भारतीय टीम की जर्सी पहनने के लिए आपको घरेलू टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. शिवम मावी (Shivam Mavi) और मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) का चयन टीम इंडिया के नए सिलेक्शन मानदंड को दर्शा रहा है. BCCI की रविवार को हुई मीटिंग में सामने आए कुछ फैसले भी यही इशारा कर रहे हैं.

BCCI ने चयन प्रक्रिया में 'यो-यो' और 'डेक्सा' को भी शामिल कर लिया है. इन टेस्ट के जरिए खिलाड़ियों का फिटनेस लेवल पता करने के बाद ही उन्हें टीम इंडिया में जगह मिलेगी. रविवार को हुई हाई-लेवल बीसीसीआई रिव्यू मीटिंग में यह फैसला लिया गया. यह मीटिंग एशिया कप के बाद टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के फ्लॉप प्रदर्शन का रिव्यू करने के लिए रखी गई थी. इस मीटिंग में अन्य कई बड़े फैसले भी लिए गए जो टीम इंडिया में सिलेक्शन को लेकर बेहद अहम साबित होने वाले हैं.

वनडे वर्ल्ड कप के लिए 20 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट
रिव्यू मीटिंग में BCCI इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर चुकी है और वर्ल्ड कप तक वनडे मुकाबलों में इन्हें रोटेशन पॉलिसी के आधार पर प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया जाएगा. इस मीटिंग में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ समेत BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, एनसीए चीफ वीवीएस लक्ष्मण और चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा मौजूद थे.

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन से खुलेगे टीम इंडिया में चयन के रास्ते
मीटिंग के बाद जय शाह ने कहा कि BCCI ने 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जो 50 ओवरों के वर्ल्ड कप तक रोटेट किए जाते रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इन 20 खिलाड़ियों के अलावा घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर भी खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा बनाने का विकल्प मौजूद रहेगा. शाह ने बताया कि नेशनल क्रिकेट अकेडमी खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर फाइनल रिपोर्ट देगी और इसी के आधार पर उनका भारतीय टीम में चयन होगा. 

यह भी पढ़ें...

SA20 Wildcards: जोफ्रा आर्चर समेत इन 6 खिलाड़ियों को मिली वाइल्डकार्ड एंट्री, टेंबा बावुमा को इस बार भी नहीं मिला खरीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget