एक्सप्लोरर

क्या बारिश आने पर बदल जाते हैं टेस्ट क्रिकेट के रूल? कैसे होता है विजेता का फैसला; जानें ICC का नियम

Test Cricket Rain Delay Rules: भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट में पहले दिन बारिश विलेन बन गई है. यहां जानिए क्या टेस्ट मैचों में बारिश आने पर नियम बदल जाते हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का पांचवां टेस्ट द ओवल मैदान में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. अभी पहले दिन का पहला सेशन भी समाप्त नहीं हुआ था कि झमाझम बारिश ने खेल रोक दिया. यह मैच टीम इंडिया की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मैच के ड्रॉ रहने पर भी भारत यह सीरीज 1-2 से हार जाएगा. चूंकि ओवल टेस्ट में अगले दिनों भी बारिश आने की संभावना है, इसलिए आइए जान लेते हैं कि क्या बारिश आने पर टेस्ट क्रिकेट के नियम बदल जाते हैं?

क्या बदल जाते हैं नियम?

व्हाइट बॉल मैचों में जब बारिश आती है, तो ओवरों में कटौती करके डकवर्थ लुईस नियम (DLS Rule) के जरिए नया टारगेट सेट कर दिया जाता है, लेकिन टेस्ट मैचों में DLS रूल लागू नहीं किया जाता है. टेस्ट मैचों में बारिश आने पर नियमों में बदलाव नहीं किया जाता है, लेकिन बारिश मैच का शेड्यूल और परिणाम पर गहरा असर डाल सकती है.

बारिश आने पर दिन में फेंके जाने वाले ओवरों की संख्या में कटौती कर दी जाती है. टेस्ट मैच में एक दिन में तीन सेशन होते हैं, लेकिन बारिश आने की स्थिति में सेशन की टाइमिंग में बदलाव होना संभव है. उदाहरण के तौर पर यदि लंच या टी से ठीक पहले बारिश आ जाती है, तो बारिश आने पर ही लंच की घोषणा कर दी जाती है.

कैसे होता है विजेता का फैसला?

आमतौर पर ज्यादा बारिश आने पर टेस्ट मैच का परिणाम ड्रॉ के रूप में निकल कर आता है. मगर साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने क्रिकेट के खेल में नए मानक तय कर दिए थे. मैच में अधिकांश समय बारिश होती रही, ऐसे में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने अपनी-अपनी पारी 0 रन पर घोषित कर दी थी. हालांकि ऐसा करना पूरी तरह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें:

खतरे में गौतम गंभीर की नौकरी! भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच हुई हैरतअंगेज भविष्यवाणी; जानें दिग्गज ने क्या कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget