एक्सप्लोरर

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, भारत से छीन सकते हैं फाइनल का टिकट

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए इस चुनौती को पार करना आसान नहीं होगा.

दुनिया की कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है. भारतीय क्रिकेट टीम ऐसा करने और इतिहास रचने से महज 2 कदम दूर है. पहले टीम इंडिया को सेमीफाइनल की चुनौती पार करनी होगी, जिसमें 5 मार्च को उसे इंग्लैंड से भिड़ना है.
भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए इस चुनौती को पार करना आसान नहीं होगा, क्योंकि इंग्लैंड टीम में ऐसे 5 खिलाड़ी हैं, जो भारत को फाइनल में जाने से रोक सकते हैं.

हैरी ब्रूक
सबसे पहला नाम कप्तान हैरी ब्रूक का है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी का भार अपने कंधों पर संभाला हुआ है. पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक शतक और एक अर्धशतक समेत 228 रन बना चुके हैं. टीम इंडिया को खासतौर पर उनसे सावधान रहने की जरूरत होगी.

सैम कर्रन
सैम कर्रन अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड टीम के ट्रम्प कार्ड साबित हुए हैं. बल्ले और गेंद, दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन किया है. 7 पारियों में 149 रन बना चुके हैं और गेंदबाजी में भी 6 विकेट लेकर प्रभावित किया है.

फिल साल्ट
श्रीलंका के खिलाफ आई 62 रनों की पारी को छोड़ दिया जाए, तो अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिल साल्ट का बल्ला खामोश रहा है. मगर साल्ट किस कद के खिलाड़ी हैं, यह पूरी दुनिया देख चुकी है. याद रहे कि अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में वानखेड़े स्टेडियम में फिल साल्ट का स्ट्राइक रेट 220 का है.

आदिल रशीद
आदिल रशीद इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्पिन अटैक को लीड कर रहे हैं. 7 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं और सबसे बड़ी बात, इस वर्ल्ड कप में उनका इकॉनॉमी रेट 8 से भी नीचे का है. अनुभव वो सबसे महत्वपूर्ण पहलू होगा, जो सेमीफाइनल मैच में आदिल रशीद को इंग्लैंड के लिए तुरुप का इक्का साबित कर रहा होगा.

विल जैक्स
विल जैक्स इसी वर्ल्ड कप में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत चुके हैं. 7 पारियों में 177 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 191 रन बना चुके हैं. उनकी अधिकांश पारियां अहम मौकों पर आई हैं. विल जैक्स गेंद से भी घातक सिद्ध हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने 7 विकेट भी लिए हैं. सब कॉन्टीनेंट की पिचों पर उनकी गेंदबाजी में धार दिखी है.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
सूर्यकुमार यादव के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान? जान लीजिए
सूर्यकुमार यादव के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान? जान लीजिए
‘हसीन पल गुजर जाते हैं…’ टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर युजवेंद्र चहल ने किया भावुक पोस्ट
‘हसीन पल गुजर जाते हैं…’ टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर युजवेंद्र चहल ने किया भावुक पोस्ट
IPL से पहले ऋषभ पंत की कड़ी तैयारी, युवराज सिंह के साथ ट्रेनिंग का VIDEO हुआ वायरल
IPL से पहले ऋषभ पंत की कड़ी तैयारी, युवराज सिंह के साथ ट्रेनिंग का VIDEO हुआ वायरल
Advertisement

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget