एक्सप्लोरर

दिनेश कार्तिक ने कोहली को 'आग' तो विलियमसन को बताया 'पानी', टेस्ट में स्ट्राइक रेट को बताया बकवास

दिनेश कार्तिक ने कहा, "मुझे लगता है कि टेस्ट में स्ट्राइक रेट की बात एकदम बकवास है. चार दिन के भीतर खत्म होने वाले टेस्ट मैचों की संख्या 80 से 82 प्रतिशत होगी तो स्ट्राइक रेट की चिंता क्यों करना. खिलाड़ी को अपने हिसाब से खेलने दीजिये जब तक वह भारत को टेस्ट मैच जिता रहा है."

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट की बात करना बकवास है. उन्होंने मौजूदा भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने दिखा दिया है कि पांच दिन के इस फॉर्मेट में स्ट्राइक रेट की बात करना ‘सरासर बकवास’ है. 

कार्तिक ने 'स्टार स्पोटर्स' से कहा, "मुझे लगता है कि टेस्ट में स्ट्राइक रेट की बात एकदम बकवास है. चार दिन के भीतर खत्म होने वाले टेस्ट मैचों की संख्या 80 से 82 प्रतिशत होगी तो स्ट्राइक रेट की चिंता क्यों करना. खिलाड़ी को अपने हिसाब से खेलने दीजिये जब तक वह भारत को टेस्ट मैच जिता रहा है."

कार्तिक ने कहा, "हमने पिछली घरेलू सीरीज़ में कुछ कठिन हालात में खेला. किसी के खेल का आकलन हमेशा आंकड़ों के आधार पर नहीं किया जा सकता. सिडनी टेस्ट को ही देख लीजिए, पुजारा ने शरीर पर कितने प्रहार झेले."

उन्होंने आगे कहा कि केकेआर के मेरे साथी खिलाड़ी पैट कमिंस ने आईपीएल के दौरान मुझसे कहा था कि भारत की हार और ड्रॉ के बीच एक ही खिलाड़ी था, और वह थे चेतेश्वर पुजारा. जितनी देर भी वह क्रीज पर रहा, उसने शरीर पर प्रहार झेले. 

कार्तिक ने विराट कोहली और केन विलियमसन की कप्तानी शैली के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, "इसे हम आग और पानी की संज्ञा दे सकते हैं. विराट आग है तो केन पानी की तरह कूल. आपको एक ओवर में 32 रन चाहिये और वह फिर भी ऐसे मुस्कुराता है, मानो सब बहुत आसान है."

वहीं कोहली की बात करते हुए उन्होंने कहा, दूसरी ओर विराट है. अगर आपने गलती की तो वह आपको बख्शेगा नहीं. दोनों के साथ खेलने का अलग मजा है. हालांकि, दोनों की शैली एकदम अलग है. 

गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक 18 जून से शुरू होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में कमेंट्री करेंगे. इस मैच में पुजारा की भूमिका अहम होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget