एक्सप्लोरर

दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत, किसे मिलेगा T20 World Cup टीम में मौका? जानें दोनों के टी20 इंटरनेशनल के आंकड़े

T20 World Cup 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा. यह इस साल अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से शुरू होगा.

Dinesh Karthik and Rishabh Pant: ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अब चार महीने से भी कम वक्त बचा है. ऐसे में राष्ट्रीय चयनकर्ता अब से हर टी20 सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बेहद बारीकी से नजर रखेंगे. ऐसा इसलिये क्योंकि हर सीरीज में टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम तैयार करने के लिये खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तुलना होगी.

भारत में इस वक्त टी20 टीम के लिये एक से बढ़कर एक दावेदार हैं. ऐसे में टीम प्रबंधन के लिये टी20 वर्ल्ड कप के लिये 15 खिलाड़ियों को चुनना इतना आसान काम नहीं है. हालत यह है कि तीनों फॉर्मेट के नियमित खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) तक को भी टीम इंडिया से बाहर कर दिया जाए तो हैरानी नहीं होगी. दरअसल, ऋषभ को सबसे ज्यादा चुनौती दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) से मिल रही है. कार्तिक विकेटकीपिंग के साथ-साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में ऋषभ को पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं. इंटरनेशनल आंकड़ों और हालिया प्रदर्शन को देखकर तो यही लगता है.

बल्लेबाजी औसत: टी20 इंटरनेशनल में ऋषभ पंत का बल्लेबाजी औसत 23.15 है जबकि दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में 35.07 की बैटिंग एवरेज से रन बना रहे हैं. यानी यहां दिनेश कार्तिक काफी आगे हैं.

बैटिंग स्ट्राइक रेट: ऋषभ पंत का टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट 123.91 है, वहीं दिनेश कार्तिक 146.13 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. यानी यहां भी कार्तिक ही आगे हैं.

विकेटकीपिंग: टी20 इंटरनेशनल में ऋषभ पंत अब तक 48 मैचों में विकेट के पीछे कुल 23 शिकार कर चुके हैं. वहीं दिनेश कार्तिक 37 मैचों में 20 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज चुके हैं. यानी विकेटकीपिंग के मामले में दोनों के बीच बराबरी की टक्कर है.

IPL 2022 में भी ऋषभ से बेहतर रहा था कार्तिक का प्रदर्शन
IPL के इस सीजन में ऋषभ ने 30.91 की बल्लेबाजी औसत और 151.78 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वहीं दिनेश कार्तिक ने 55 की बल्लेबाजी औसत और 183.33 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. दिनेश कार्तिक इस सीजन के बेस्ट स्ट्राइकर भी रहे थे.

यह भी पढ़ें..

Yuvraj Singh ने शेयर की अपने 'बेबी बॉय' की फोटो, इस तारामंडल पर रखा है बेटे का नाम  

IPL Media Rights: ललित मोदी बोले, 'मेरी कही बातें सच हो रहीं, अब IPL दुनिया की नंबर-1 स्पोर्ट्स लीग भी बनेगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget