एक्सप्लोरर

IND vs ENG: ध्रुव जुरेल रहे रांची में भारत की जीत के हीरो, दोनों पारियों में टीम इंडिया के लिए बने संकटमोचक

IND vs ENG Test: रांची टेस्ट की दोनों पारियों में ध्रुव जुरेल ने लाजवाब पारियां खेली. उन्होंने दोनों बार टीम इंडिया को संकट से निकालकर मुकाबले में वापसी कराई.

Dhruv Jurel: युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल रांची टेस्ट में भारत की जीत के हीरो रहे. वह दोनों पारियों में टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बने. उन्होंने भारत की दोनों पारियों में दबाव की परिस्थितियों में लाजवाब बल्लेबाजी की. इस टेस्ट में वह टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

पहली पारी में जब टीम इंडिया 177 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी, तब जुरेल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर छोटी-छोटी और अहम साझेदारियां करते हुए टीम इंडिया को 300 के पार पहुंचाया. ध्रुव जुरेल की पारी की बदौलत ही भारतीय टीम इंग्लैंड को चुनौती देने की स्थिति में आ पाई थी. 

भारत की पहली पारी में जुरेल ने 149 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 90 रन बनाए. वह शतक बनाने से जरूर चूके लेकिन उनकी इस पारी ने टीम इंडिया को जीत की उम्मीद जगा दी. इसके बाद दूसरी पारी में जब एक बार फिर भारतीय टीम महज 120 रन पर 5 विकेट गंवाकर बैकफुट पर चली गई थी तो यहां से जुरेल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाई. जुरेल ने दूसरी पारी में 77 गेंद पर 39 रन की नाबाद पारी खेली.

रांची टेस्ट में भारत की जीत
रांची टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 353 रन बनाए. जवाब में ध्रुव जुरेल की धाकड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारत की पहली पारी 307 रन पर खत्म हुई. इस तरह पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की टीम को 46 रन की लीड मिली थी. यहां तीसरी पारी के दौरान पिच थोड़ी जर्जर नजर आई और इंग्लैंड की टीम महज 145 पर ऑल आउट हो गई. इस तरह टीम इंडिया को 192 रन का टारगेट मिला, जिसे उसने 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया.

भारतीय टीम ने इस टेस्ट के साथ ही 5 मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली. टीम इंडिया ने इस सीरीज का पहला मुकाबला गंवाया था लेकिन इसके बाद उसने बैक टू बैक तीन मुकाबले जीतते हुए सीरीज में अजेय बढ़त बनाई.

यह भी पढ़ें...

Cricket Rules: गेंद के वजन से लेकर बाउंड्री तक, इन मामलों में बहुत अलग-अलग है पुरुष और महिला टेस्ट क्रिकेट

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget