एक्सप्लोरर

संवाद के मामले में धोनी की भूमिका अब भी अहम है: अश्विन

पुणे: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी संवाद के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम में अब भी अहम स्थान रखते हैं और वह विराट कोहली के आक्रामक नेतृत्व से तालमेल बिठाने के लिये तैयार हैं.

अश्विन से पूछा गया था कि धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद अब टीम की अगुवाई कर रहे कोहली से संवाद किस तरह से भिन्न होगा. इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले वनडे के लिये टीम के यहां पहुंचने पर अश्विन ने कहा, ‘‘अंतर संवाद में है. विराट आक्रामकता पसंद करता है. वह कुछ रन गंवाने के बावजूद विकेट चाहता है. नेतृत्व और संवाद में माही की भूमिका अब भी अहम होगी क्योंकि वह विकेटकीपर है और उन्हें अपार अनुभव है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम उनसे टिप्स लेकर टीम को आगे बढ़ायें. ’’

अश्विन ने कहा, ‘‘यह (संवाद) भिन्न होगा. यह पहले की तरह नहीं होगा. जब मैं माही के साथ खेलता था तो वह गेंदबाजी छोर से सीधे विकेटकीपर के साथ होता था. विराट निश्चित तौर पर शार्ट कवर के आसपास रहेगा और हमें अब उनसे वहां बात करने की आदत बनानी होगी. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘विराट कई अवसरों पर आक्रामक हो सकता है. मुझे इस एक चीज पर तालमेल बिठाने की जरूरत पड़ेगी. इसके अलावा विकेट के लिये कुछ अतिरिक्त रन देना बुरा नहीं है. ’’

अश्विन ने कहा कि कई टीमों के खिलाफ लगातार टेस्ट मैच खेलने के बाद छोटे प्रारूप से तालमेल बिठाना चुनौती होगी. उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी हद तक मानसिकता पर निर्भर है. हमने अमेरिका में कुछ टी20 मैच खेले और मैंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया. मैं जानता हूं कि यह एक चुनौती है. अगले तीन दिन महत्वपूर्ण होंगे. ’’

अश्विन ने कहा कि इंग्लैंड वनडे में अच्छा प्रदर्शन करता रहा है और भारत के लिये उसका सामना करना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘‘लंबे समय बाद हमारी मजबूत टीम खेल रही है. युवी की टीम में वापसी हुई है और इससे टीम का अनुभव बढ़ा है लेकिन इंग्लैंड की यह टीम पिछले साल से वनडे में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ’’

अश्विन ने कहा, ‘‘वह एक ऐसी टीम है जो हमेशा सकारात्मक दिखेगी. टी20 क्रिकेट के कारण अब वनडे में बमुश्किल कोई निष्क्रिय ओवर होता है. यह कह सकते हैं कि बीच के ओवरों में पांच छह ओवर ऐसे होंगे. ’’

उन्होंने कहा कि वह गेंदबाजी का आगाज करने के लिये तैयार हैं लेकिन ऐसी संभावना बहुत कम है. अश्विन ने कहा, ‘‘अभी सर्दियां हैं और ऐसे में स्पिनर के साथ गेंदबाजी का आगाज करना उचित नहीं होगा. लेकिन मैं इससे इन्कार भी नहीं कर सकता. हमें विकेट का मिजाज देखना होगा. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget