एक्सप्लोरर

SLvsIND: दोहरे शतक से चूके धवन, भारत बड़े स्कोर की ओर

SLvsIND: दोहरे शतक से चूके धवन, भारत बड़े स्कोर की ओर


गॉल: शिखर धवन (190) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 75) के बीच शानदार साझेदारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे सत्र में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. मेजबान टीम ने टी ब्रेक तक दो विकेट के नुकसान पर 282 रन बना लिए हैं. भारत ने अभिनव मुकुंद (12) और धवन के रूप में अपने दो विकेट खोए हैं. टी ब्रेक के बाद कप्तान विराट कोहली तीन रन बनाकर आउट हो गए.


भारत ने पहले सत्र में मुकुंद के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया था और 115 रन जोड़े थे. दूसरे सत्र में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 167 रन जोड़े. धवन दूसरे सत्र का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले आउट हुए.


भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मेहमान टीम की ओर से मैदान पर उतरी मुकुंद और धवन की नई सलामी जोड़ी अपनी लय हासिल करने में लगी थी. तभी नुवान प्रदीप की एक गेंद मुकुंद के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथ में चली गई. मुकुंद 27 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 26 गेंदें खेलीं और दो चौके लगाए.


यहां से पुजारा और धवन ने पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने पहले सत्र के अंत कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और तेजी से रन बनाए.


पहले सत्र में श्रीलंकाई गेंदबाजों पर बनाए गए दबाव को इस जोड़ी ने दूसरे सत्र में कायम रखा और आसानी से रन बनाते रहे. श्रीलंका की गेंदबाजी में धार नहीं दिखी और यह धवन तथा पुजारा को परेशान भी नहीं कर पाई.


दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 253 रनों की साझेदारी की. वापसी कर रहे धवन दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान धवन ने प्रदीप की गेंद पर आगे निकल कर मिड ऑन के ऊपर से मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे एंजेलो मैथ्यूज के हाथों में दे बैठे. मैथ्यूज ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की और धवन पवेलियन लौट लिए. धवन का विकेट 280 के कुल स्कोर पर गिरा. धवन ने अपनी धमाकेदार पारी में 168 गेंदें खेलीं और 31 चौके जड़े.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget