तीसरे टी-20 मैच से पहले मस्ती में डूबे धवन, कोहली और हार्दिक पांड्या, वायरल हो रहा है वीडियो
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम में है. दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने वापसी करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लिया. ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम हो गया है.
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम में है. दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने वापसी करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लिया. ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम हो गया है.
दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम करना चाहेगी, लेकिन इस निर्णायक मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी शिखर धवन, कप्तान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.
कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जो वायरल हो गया है.
One from last night, chilling with the boys! 😎🤙@SDhawan25 @hardikpandya7 pic.twitter.com/1qLzvWYdtf
— Virat Kohli (@imVkohli) November 7, 2017
हालांकि आज खेले जाने वाले मैच को लेकर एक बुरी खबर भी आ रही है. मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम में बारिश की भविष्यवाणी की है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हाल में हुई हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज की तरह ही इस सीरीज का निर्णायक मैच भी कहीं बारिश की भेंट न चढ़ जाए.
Source: IOCL
















