एक्सप्लोरर

IPL 2019: पंजाब के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स का बड़ा फैसला, गौतम गंभीर को किया रिलीज़

किंग्स इलेवन पंजाब के युवराज को रिलीज़ करने के बाद अब एक और वर्ल्डकप हीरो गौतम गंभीर को उनकी टीम दिल्ली ने रिलीज़ कर दिया है.

किंग्स इलेवन पंजाब के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने भी आज एक चौंकाने वाली खबर सुनाई है. दिल्ली की टीम अगले आईपीएल सीज़न की टीम से अपने पिछले सीज़न के कप्तान और दिल्ली के दिग्गज़ खिलाड़ी गौतम गंभीर को रिलीज़ करने का फैसला किया है. दिल्ली ने गंभीर समेत अपने पुराने 13 खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया है. वहीं दिल्ली ने 2019 सत्र के लिए 14 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और शिखर धवन को टीम में शामिल किया है.

पिछले सीज़न की शुरुआत में दिल्ली की टीम ने गंभीर को कप्तान बनाने का फैसला किया था. लेकिन शुरुआती छह मैचों में मिली हार के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ी और श्रेयर अय्यर को टीम की कमान सौंप दी गई. इसके बाद तो गंभीर आईपीएल में खेलते भी नहीं दिखे. गंभीर पिछले सीज़न ही केकेआर को छोड़कर अपनी पुरानी टीम दिल्ली के साथ जुड़े थे. लेकिन यहां उनका सितारा नहीं चमक सका. गंभीर सीज़न खत्म होने के बाद ऐसे आरोप भी लगाए थे कि उन्होंने सिर्फ कप्तानी छोड़ी थी खेलने से इंकार नहीं किया था.

गौतम गंभीर के टीम से बाहर होने के बाद अब ऐसे कयास लगने लगे हैं कि युवराज समेत गंभीर और टीम से बाहर चल रहे कई सीनियर खिलाड़ियों को करियर अब खत्म होने की कगार पर है.

गंभीर के अलावा दिल्ली ने इंग्लैंड के स्टाइलिश बल्लेबाज़ जेसन रॉय, गुरकीरत मान, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, डेन क्रिस्चयन, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सायन घोष, लियाम प्लंकेट, जूनियर डाला, नमन ओझा को भी बाहर करने का फैसला किया है. ये सभी खिलाड़ी पिछले सीज़न तक दिल्ली टीम का हिस्सा थे.

हालांकि इसके अलावा दिल्ली ने जिन खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है उनमें श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, रिषभ पंत, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, कगीसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, संदीप मलिछाने, अवेश खान शामिल हैं.

वहीं टीम ने सनराइज़र्स हैदराबाद के ओपनर और दिल्ली में जन्में टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन को भी अपने साथ जोड़ लिया है.

सभी फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर यानि आज तक आईपीएल संचालन परिषद को अगले महीने होने वाली 2019 खिलाड़ी नीलामी के लिए अपने रिटेन और रिलीज किये गये खिलाड़ियों की जानकारी देनी है.

रिटेन खिलाड़ियों की सूची: श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, रिषभ पंत, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, कगीसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, संदीप मलिछाने, अवेश खान.

रिलीज़: गौतम गंभीर, जेसन रॉय, गुरकीरत मान, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, डेन क्रिस्चयन, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सायन घोष, लियाम प्लंकेट, जूनियर डाला, नमन ओझा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget