एक्सप्लोरर

डिविलियर्स और उनकी टीम ने उजागर की ऑस्ट्रेलियाई टीम की बॉल-टेम्परिंग

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज़ के तीसरे मुकाबले के तीसरे दिन हुआ बॉल टेम्परिंग विवाद अब बहुत बड़ा हो चला है. इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और उप-कप्तान पर आईसीसी ने एक टेस्ट का बैन लगाया है.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज़ के तीसरे मुकाबले के तीसरे दिन हुआ बॉल टेम्परिंग विवाद अब बहुत बड़ा हो चला है. इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और उप-कप्तान पर आईसीसी ने एक टेस्ट का बैन लगाया है.

साथ ही उनकी मैच फीस का भी मोटा हिस्सा काट लिया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस मामले में कड़ा कदम उठाते हुए इस मामले में शामिल अपने तीन खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, डेवड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को वापस घर भेज दिया है. जिनके खिलाफ आज सज़ा ऐलान भी किया जाएगा.

लेकिन इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और मौजूदी टीवी कॉमेंटेटर फेनी डिविलियर्स ने ये बताया है कि किस तरह से उन्होंने और कैमरा क्रू मेंबर्स ने मिलकर क्रिकेट जगत की इस काली घटना का खुलासा किया.

डिविलियर्स ने बताया कि उन्हें शक हो गया था कि हरीभरी पिच पर नई गेंद के साथ ऑस्ट्रेलिया को रिवर्स स्विंग कैसे मिल रही है. जिसके बाद उन्होंने कैमरा दल को आगाह किया था कि मैदान पर कुछ तो गड़बड़ चल रही है. जिसके बाद कैमरामैन ज़ोटानी ऑस्कर के कैमरे ने जिसने कैमरन बेनक्रॉफ्ट को पीले टेप के टुकड़े से गेंद को रगड़ते हुए रंगेहाथों पकड़ा. 

डिविलियर्स न बताया, ‘हमने कैमरामैन से कहा कि देखें. वे लोग जरूर गेंद पर कुछ लगा रहे हैं. हरी भरी पिच पर इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग नहीं मिलती. यह कोई पाकिस्तानी विकेट नहीं है कि हर सेंटीमीटर पर दरारें हो.'

डिविलियर्स ने कहा, 'मैंने पहले ही कह दिया था कि अगर वो 26वें, 27वें, 28वें ओवर में रिवरस्विंग हासिल कर रहे हैं तो ज़रूर कुछ अलग कर रहे हैं.' डिविलियर्स के मुताबिक कैमरा क्रू की लगभग आधे से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ये घचना कैमरे में कैद हुई.

इस पूरे घटनाक्रम पर फैनी ने कहा कि ये कैमार क्रू की पूरी टीम का मिलाजुला प्रयास था. जिसकी वजह से ये बड़ी घटना कैमरे में कैद हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget