एक्सप्लोरर

RPSvsDD: सैमसन-मोरिस के बाद गेंदबाज़ों के कमाल से दिल्ली ने 97 रनों से दर्ज की पहली जीत


RPSvsDD: सैमसन-मोरिस के बाद गेंदबाज़ों के कमाल से दिल्ली ने 97 रनों से दर्ज की पहली जीतसौजन्य: IPL(BCCI)

पुणे: युवा बल्लेबाज संजू सैमसन (102) की बेहतरीन शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के नौवें मैच में मंगलवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को 97 रनों के अंतर से हरा दिया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में कप्तान स्टीव स्मिथ के बगैर खेल रही पुणे की टीम 16.1 ओवरों में 108 रनों पर ही ढेर हो गई. रनों के लिहाज़ से आईपीएल के इतिहास में दिल्ली डेयरडेविल्स की ये सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले उनकी सबसे बड़ी जीत 67 रनों से साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी.


पुणे के लिए सर्वोच्च स्कोरर मयंक अग्रवाल रहे जिन्होंने 20 रनों का योगदान दिया. दिल्ली के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट चटकाए और पुणे को हारने के लिए मजबूर कर दिया. दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए कप्तान ज़हीर खान ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 3 ओवर में 20 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए. वहीं अमित मिश्रा ने भी लाजवाब गेंदबाज़ी करते हुए धोनी के विकेट समेत 3 ओवर में मात्र 11 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए. 


इसके अलावा कमिंस ने 2, जबकि क्रिस मोरिस और नदीम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.


इससे पहले दिल्ली की तरफ से सैमसन ने 63 गेंदों में पांच छक्के और आठ चौकों की मदद से शतकीय पारी खेलते हुए टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी थी जिसे अंत में क्रिस मौरिस ने नौ गेंदों में तीन छक्के और चार चौकों की अपनी तूफानी पारी के दम पर उसे विशाल स्कोर तक पहुंचाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget