एक्सप्लोरर

DC vs SRH: बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को सुपर ओवर में दी मात

DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम मेंखेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पांचवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया

Key Events
DC vs SRH LIVE Updates Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Playing 11 April 25 DC vs SRH: बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को सुपर ओवर में दी मात
दिल्ली-हैदराबाद

Background

DC vs SRH: तीसरे नंबर पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) आईपीएल के 14वें सीजन के 20वें मैच में रविवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. दिल्ली की टीम पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार दो मैच जीतकर इस मैच में उतरेगी, जबकि हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में पंजाब को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है. टीम अभी छठे नंबर पर है.

डीसी अपने हरफनमौला प्रदर्शन के चलते जीत की दावेदार है. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर है और ऑरेंज कैप की दौड़ में उनकी बल्लेबाजी ठोस नजर आई. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ आखिरी मैच में अच्छे दिखे.

गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और रविचंद्रन अश्विन की मौजूदगी से उनकी गेंदबाजी भी अच्छी रही है. हालांकि मध्य प्रदेश के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान टीम के टॉप विकेटटेकर गेंदबाज हैं. इस सीजन में उनके आठ विकेट हैं.

दिल्ली की टीम में लेग स्पिनर अमित मिश्रा की भी वापसी हुई है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट लिए थे. चोट के बाद वापसी कर रहे मिश्रा अपनी गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए.

हैदराबाद हालांकि अपने मध्यक्रम की विफलता के कारण तीन हार के साथ शुरूआत करने के बाद पिछले मैच में जीत दर्ज की, जिसमें केन विलियमसन की वापसी हुई. स्पिन के अनुकूल चेन्नई के विकेट पर और मिश्रा और अश्विन की पसंद के विपरीत उनकी बल्लेबाजी में अहम भूमिका होगी. अगर हैदराबाद को अगर बड़ा स्कोर बनाना है तो, उसके किसी बल्लेबाज को अंत तक टिकना होगा. हैदराबाद की गेंदबाजी हालांकि भारतीय तेज गेंदबाज टी नटराजन के बाहर होने जाने के बाद टीम की गेंदबाजी प्रभावशाली रही है.

पिच रिपोर्ट
चेपॉक की पिच पर बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हैं. यहां पर बड़े शॉट लगाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है. इसलिये बल्लेबाजों को समझदारी से बैटिंग करनी होगी. 140 रनों से अधिक के स्कोर का पीछा करना मुश्किल हो सकता है. दोनों टीमों के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण हैं. ऐसे में दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना पसंद करेंगी. तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, विराट सिंह, केदार जाधव, अभिषेक शर्मा, विजय शंकर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलेल अहमद, सिद्दार्थ कौल

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान &विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, क्रिस वोक्स, अमित मिश्रा, रवि अश्विन, कैगिसो रबाडा, अवेश खान

23:50 PM (IST)  •  25 Apr 2021

बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को सुपर ओवर में दी मात

सुपर ओवर में मिले 8 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने ये लक्ष्य हासिल कर लिया. दिल्ली की तरफ से सुपर ओवर मे बैटिंग के लिये धवन और पंत आये और उन्होंने टीम को जीत दिलाई. ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा.

23:39 PM (IST)  •  25 Apr 2021

धवन-पंत क्रीज पर, दिल्ली को मिला है 8 रनों का टारगेट

ऋषभ पंत और शिखर धवन बैटिंग के लिये आये हैं. मैच काफी रोमांचक हो गया है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget