एक्सप्लोरर

माफी मांगते हुए रो पड़े डेविड वॉर्नर, कहा- 'देश के लिए फिर कभी नहीं खेल पाउंगा'

बॉल-टेम्परिंग विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस घटना के लिए अपने परिवार और क्रिकेट फैंस से माफी मांगी है. साथ ही उन्होंने ये भी आशंका जताई कि शायद अब वो अपने देश के लिए फिर कभी ना खेल पाएं.

नई दिल्ली/सिडनी: बॉल-टेम्परिंग विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस घटना के लिए अपने परिवार और क्रिकेट फैंस से माफी मांगी है. साथ ही उन्होंने ये भी आशंका जताई कि शायद अब वो अपने देश के लिए फिर कभी ना खेल पाएं. प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान वॉर्नर कई बार भावुक भी हो गए. अपनी प्रेस कॉंफ्रेंस में उन्होंने इस घटना के लिए सिर्फ खुद को जिम्मेदार ठहराया.

प्रेस कॉंफ्रेस में डेविड वॉर्नर ने कहा, 'मैं अपनी टीम के साथियों और सपोर्ट स्टाफ से ये कहना चाहता हूं कि केपटाउन में जो भी हुआ उसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं. मैं जानता हूं कि अपनी इस हरकत के लिए सिर्फ मैं जिम्मेदार हूं और जब तक जिउंगा तब तक ये दर्द मेरे साथ रहेगा.'

वॉर्नर ने इसके साथ ही निराशा जताते हुए कहा कि ये दिन तोड़ने वाला है कि वो अपने उन साथियों के साथ मैदान पर नहीं जा पाएंगे जिनकी वो बहुत इज्जत और प्यार करते हैं.

इसके बाद प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान वॉर्नर कई बार भावुक हो गए. रोते हुए उन्होंने कहा कि 'मेरे दिमाग में ये चल रहा है और मुझे उम्मीद है कि मैं एक बार फिर से अपने देश के लिए खेलूंगा. लेकिन मैं जानता हूं कि ऐसा फिर नहीं होने वाला.' डेवड वॉर्नर का दिया ये बयान कई मायनो में बहुत बड़ा है क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनपर सिर्फ अगले एक साल का बैन लगाया है. जबकि वॉर्नर को ऐसा लग रहा है कि अब वो देश के लिए क्रिकेट मैदान पर फिर कभी नहीं उतर पाएंगे.

अपने प्रेस कॉंफ्रेंस में आगे वॉर्नर ने कहा, 'मैं अपने परिवार, खासकर अपनी पत्नी और बेटियों से माफी मांगना चाहता हूं. तुम लोगों का प्यार मेरे लिए दुनिया की हर चीज़ से ज्यादा एहमियत रखता है और मैं तुम लोगों के बिना कुछ भी नहीं हूं. मैं तुम लोगों से वादा करता हूं कि फिर कभी तुम लोगों के साथ ऐसा नहीं करूंगा.'

इसके साथ ही वॉर्नर ने बतौर उप-कप्तान भी फेल होने की बात कबूली. डेविड वॉर्नर ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के उप-कप्तान के तौर पर मैं अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में नाकामयाब रहा हूं.'

जबकि उनके, स्टीव स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट के अलावा और किसी के इस मामले में शामिल होने के जवाब में उन्होंने कुछ भी साफ नहीं कहा. उन्होंने कहा कि 'मैं यहां केपटाउन में खुद की भूमिका और मैंने जो किया उसकी जिम्मेदारी लेने आया हूं. जो की माफी के लायक भी नहीं है.'

डेविड वॉर्नर ने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि 'ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम मेरा परिवार है. दक्षिण अफ्रीका में तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन जो भी हुआ मुझे उसका पछतावा है, काश कि मैं वहां होता और उनके साथ खेल पा रहा होता.'

इसके साथ ही वॉर्नर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने इससे पहले भी कभी इस तरह की घटना की है तो उन्होंने कहा कि वो यहां न्यूलैंड्स में जो हुआ उसकी जिम्मेदारी लेने के लिए आए हैं. 

देखें वॉर्नर का पूरा वीडियो: 

अब तक का अपडेट:
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट में रणनीति के तहत स्मिथ, वॉर्नर और बॅनक्रॉफ्ट ने गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया. जिसके बाद आईसीसी ने स्मिथ पर एक मैच का बैन और 100% फीस काटी थी. जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 75% मैच फीस काटी गई थी.

इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला लेते हुए स्मिथ और वॉर्नर को 12-12 महीने के लिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया. जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगा. इस सुनवाई में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोच डैरेन लिहमन को क्लीनचिट दी थी. इस सज़ा के एलान के बाद स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट दौरा बीच में छोड़ वापस अपने वतर लौट आए. जहां पर आकर स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट ने प्रेस कॉंफ्रेस की. इस कॉंफ्रेंस में स्टीव स्मिथ फूट-फूटकर रोने लगे और क्रिकेट फैंस से माफी भी मांगी.

इसके बाद कोच डैरेन लिहमन ने भी दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी टेस्ट सीरीज़ के बाद संन्यास का एलान कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget