एक्सप्लोरर

IPL 2023: डेविड वॉर्नर बन सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, सरफराज को मिलेगा विकेटकीपिंग का जिम्मा!

David Warner: दिल्ली कैपिटल्स का टीम प्रबंधन ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा है.

Delhi Capitals' Next Captain: कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आई गंभीर चोटों के बाद उनका IPL 2023 में खेलना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) डेविड वॉर्नर (David Warner) को टीम की कमान सौंप सकती है. इसके साथ ही टीम के विकेटकीपर के लिए घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए लगातार बड़ी पारियां खेल रहे सरफराज खान को जिम्मेदारी दी जा सकती है.

TOI की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स का मैनजमेंट पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को टीम का नेतृत्व सौंपने के बारे में विचार कर रहा है. इस बारे में वॉर्नर के साथ जल्द ही बातचीत की जा सकती है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स ने पंत के ईर्द-गिर्द ही अपनी स्क्वाड चुनी है ऐसे में उन्हें पंत के रिप्लेसमेंट के लिए एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश भी है और मुंबई के सरफराज खान इस मामले में सबसे आगे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के पास विकेटकीपर के तौर पर इंग्लैंड के फिल साल्ट भी एक विकल्प हैं लेकिन उनके विदेशी खिलाड़ी होने से टीम कॉम्बिनेशन गड़बड़ा सकता है. दरअसल, एक टीम में चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं. ऐसे में सरफराज को ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दिए जाने के आसार हैं.

'वॉर्नर को कप्तानी का अनुभव'
सूत्र ने कहा है, 'वॉर्नर को IPL टीम को लीड करने का अच्छा अनुभव है. टीम प्रबंधन उनसे इस बारे में बात करेगा. सरफराज को विकेटकीपिंग के लिए कहा जा सकता है क्योंकि टीम एक घरेलू विकेटकीपर की तलाश में है. ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिडिल ऑर्डर के मुख्य बल्लेबाज थे तो टीम को मध्यक्रम में एक प्रभावी बल्लेबाज की भी दरकार होगी.' गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं. वह इंटरनेशनल लेवल पर ऑस्ट्रेलिया की भी कमान संभाल चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में कैसे पूरी होती है 'डबल हैट्रिक'? क्या छह गेंद पर लेने होते हैं 6 विकेट? जानें A टू Z डिटेल 
क्रिकेट में कैसे पूरी होती है 'डबल हैट्रिक'? क्या छह गेंद पर लेने होते हैं 6 विकेट?
ICC करने वाला है बड़ा खेल! अब सिर्फ 18 महीने खेले जाएंगे वनडे मैच, टी20 की आ रही नई चैंपियनशिप; जानें क्या है अपडेट
ICC करने वाला है बड़ा खेल! अब सिर्फ 18 महीने खेले जाएंगे वनडे मैच, टी20 की आ रही नई चैंपियनशिप
ICC ट्रॉफी का 'किंग' ऑस्ट्रेलिया, जीत चुका है 24 खिताब, दूसरे नंबर पर भारत; देखें दोनों में कितना अंतर
ICC ट्रॉफी का 'किंग' ऑस्ट्रेलिया, जीत चुका है 24 खिताब, दूसरे नंबर पर भारत; देखें दोनों का अंतर
7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को मिली बंपर प्राइज मनी, फाइनल हारने पर इंग्लैंड भी मालामाल
7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को मिली बंपर प्राइज मनी, फाइनल हारने पर इंग्लैंड भी मालामाल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget