एक्सप्लोरर

Dale Steyn SRH Coach: IPL 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था यह दिग्गज खिलाड़ी, अब टीम ने बना दिया बॉलिंग कोच

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 के लिए डेल स्टेन को फास्ट बॉलिंग कोच बनाया.

Dale Steyn Sunrisers Hyderabad Fast Bowling Coach: आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने नए कोचिंग स्टाफ की घोषणा की है. इसमें डेल स्टेन का नाम भी शामिल है. ये वही डेल स्टेन हैं जिन्होंने एक नहीं बल्कि पांच विपक्ष की पूरी टीम को अकेले दम पर ऑल आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था. हैदराबाद ने स्टेन को कोच बनाया है, इससे जुड़ा एक दिलचस्प फैक्ट भी है. स्टेन ने आईपीएल 2013 में हैदराबाद के लिए डेब्यू किया था और अब IPL 2022 से वे हैदराबाद के लिए फास्ट बॉलिंक कोच की भूमिका अदा करेंगे. 

दरअसल डेल स्टेन 2013 से पहले आईपीएल की दूसरी टीमों के लिए खेल रहे थे. लेकिन 2013 में वे हैदराबाद के लिए खेले. आईपीएल 2013 में हैदराबाद और पुणे वॉरियर्स के खिलाफ मैच खेला गया. हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 126 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी पुणे की टीम 104 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस तरह हैदराबाद 22 रनों से जीत गई. इस जीत में स्टेन की अहम भूमिका रही. उन्होंने 3.5 ओवरों में महज 11 रन देकर 3 विकेट झटके. इस मैच में स्टेन ने भुवनेश्वर कुमार, राहुल शर्मा और अशोक डिंडा का विकेट लिया था. 

दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व गेंदबाज के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने 5 बार दस-दस विकेट लिए. वहीं 125 वनडे मैचों में 196 विकेट लिए. उन्होंने वनडे में तीन बार पांच-पांच विकेट भी लिए हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 95 मैचों में 97 विकेट लिए हैं.

गौरतलब है कि स्टेन के अगर अन्य रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वे भी प्रभावी रहे हैं. स्टेन टेस्ट मैचों में सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 80 मैचों में 100 टेस्ट विकेट लिए थे. जब कि मुथैया मुरलीधरन इस मामले में टॉप पर हैं. मुरलीधरन ने 72 टेस्ट मैचों में ही 100 विकेट ले लिए थे. टीम इंडिया के अश्विन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 77 टेस्ट मैचों में 100 विकेट ले लिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget