एक्सप्लोरर

टेस्ट में बुलावा मेरी सोच से पहले ही आ गया: कमिंस

 


 


 


टेस्ट में बुलावा मेरी सोच से पहले ही आ गया: कमिंस

रांची: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का कहना है कि टेस्ट टीम में बुलावा उनके सोचने से पहले आया है और यह उन्हें दूसरे डेब्यू की तरह लग रहा है जिसमें वह मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. कमिंस के पास पांच साल से ज्यादा समय में पहली बार अपना पहला मैच खेलने का अच्छा मौका है जिन्हें चोटिल मिचेल स्टार्क की जगह टीम में शामिल किया गया है.


 


कमिंस ने भारत पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से कहा, ‘‘कुछ तरीकों से यह दूसरे डेब्यू की तरह लगता है. सच कहूं तो यह बहुत ताजा नहीं लग रहा है. यह ऐसा लगता है जैसे कि उन पांच या छह सालों में काफी कुछ हुआ है. लेकिन मुझे लगता है कि तब की तुलना में यह दिन तैयारी के हिसाब से अच्छा है, अब मैं शारीरिक, फॉर्म के हिसाब से काफी अच्छा हूं और मैं पिछले कुछ महीनों से लगातार खेल रहा हूं. ’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये कुछ तरीकों से यह मुझे मेरे पहले मैच की तरह महसूस हो रहा है. लेकिन वनडे और टी20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा होने में माहौल बिलकुल इसी तरह का होता है. ’’ कमिंस ने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्वप्निल डेब्यू करने के बाद से एक भी टेस्ट नहीं खेला है. उन्होंने कहा कि उन्होंने जितना सोचा था, उससे ज्यादा जल्दी उन्हें टेस्ट टीम में बुलाया गया.


 


कमिंस ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि मैं दो महीने पहले दौरे के लिये स्टैंडबाय पर था लेकिन मैंने सोचा था कि गेंदबाज इतने ज्यादा ओवर नहीं फेंकेंगे इसलिये उम्मीद कर रहा था कि वे चोटिल नहीं होंगे या ऐसा कुछ नहीं होगा. इसलिये मैंने यहां आने के बारे में बिलकुल भी नहीं सोचा था. ’’ अगर उन्हें परसों से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिये रिजर्व जैक्सन बर्ड के बजाय टीम में चुना जाता है तो स्टार्क की कमी पूरी करना उनके लिये बहुत मुश्किल काम होगा. लेकिन वह टीम के लिये योगदान करने को बेताब हैं.


 


कमिंस अभी 23 साल के हैं, उन्होंने सोचा था कि उन्हें अगली गर्मिंयों में एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ हरी जर्सी पहनने का मौका मिलेगा.


 


उन्होंने कहा, ‘‘मैंने खुद के लिये वनडे टीम में कदम बढ़ाने के लिये लक्ष्य बनाया हुआ था और इसके बाद टेस्ट टीम में जगह बनाने की उम्मीद लगायी थी. लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह इतनी जल्दी हो जायेगा. ’’


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget