एक्सप्लोरर

कोरोना ने ली राजस्थान रॉयल्स के तेज़ गेंदबाज़ चेतन सकारिया के पिता की जान, ऑटो चलाकर बेटे को बनाया था क्रिकेटर

राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट कर कहा, ‘‘काफी दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि कांजीभाई सकारिया आज कोविड-19 के खिलाफ जंग हार गए. हम चेतन के संपर्क में हैं और इस मुश्किल समय में उन्हें और उनके परिवार को हर संभव मदद मुहैयार कराएंगे.’’

सौराष्ट्र के युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता कांजीभाई सकारिया का आज भावनगर के एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया. वह 42 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से संक्रमण से जूझ रहे थे. 

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने उनके निधन पर शोक जताते हुए बयान में कहा, ‘‘सौराष्ट्र क्रिकेट संघ में सभी क्रिकेटर चेतन सकारिया के पिता के निधन से बेहद दुखी हैं.’’  क्रिकेट संघ ने कहा, ‘‘सौराष्ट्र क्रिकेट संघ चेतन के प्रति संवेदना जाहिर करता है और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार में सभी को इस दुख से निपटने की ताकत दे और साथ ही उनके पिता की आत्मा को शांति दे.’’

22 साल के चेतन इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे. आईपीएल को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के मामले आने के बाद 04 मई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. बायें हाथ के तेज गेंदबाज चेतन ने सौराष्ट्र की ओर से 15 प्रथम श्रेणी मैचों में 41 विकेट चटकाए हैं. 

राजस्थान रॉयल्स ने भी उनके पिता के निधन पर शोक जताया है. फ्रेंचाइजी ने ट्वीट किया, ‘‘काफी दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि कांजीभाई सकारिया आज कोविड-19 के खिलाफ जंग हार गए. हम चेतन के संपर्क में हैं और इस मुश्किल समय में उन्हें और उनके परिवार को हर संभव मदद मुहैयार कराएंगे.’’

ऑटो चलाकर बेटे को बनाया था क्रिकेटर 

बता दें कि सकारिया का बचपन काफी गरीबी में बीता था. उनके पिता ने ऑटो रिक्शा चलाकर उन्हें क्रिकेटर बनाया था. इतना ही नहीं चेतन के बड़े भाई ने भी आईपीएल के ऑक्शन से पहले खुदखुशी कर अपनी जान दे दी थी. ऐसे में चेतन के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
IPL 2026 शेड्यूल का एलान कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल 
IPL 2026 शेड्यूल का एलान कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में पाकिस्तान हुआ शर्मसार, वनडे में सिर्फ 114 पर ऑलआउट हुई पूरी टीम
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में पाकिस्तान हुआ शर्मसार, वनडे में सिर्फ 114 पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget