एक्सप्लोरर

Bhuvneshwar Kumar Father Death: क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Bhuvneshwar Kumar Father Death: भुवनेश्वर कुमार के पिता का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है. भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल सिंह कैंसर के पीड़ित थे और उन्होंने गुरुवार को आखिरी सांस ली.

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल सिंह का निधन हो गया है. भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल सिंह ने मेरठ स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली. किरण पाल सिंह पिछले आठ महीनों से लिवर के कैंसर से जूझ रहे थे. किरण पाल सिंह की उम्र 63 साल थी. 

किरण पाल सिंह के परिवार में पत्नी इंद्रेश देवी, पुत्र भुवनेश्वर और पुत्री रेखा शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक भुवनेश्वर कुमार को पिछले साल अपने पिता की बीमारी के बारे में पता चला था. जिस वक्त भुवी को यह बात मालूम चली थी उस वक्त वह यूएई में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे.


Bhuvneshwar Kumar Father Death: क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

पिता की बीमारी के चलते ही भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के 13वें सीजन को बीच में छोड़कर ही इंडिया वापस आ गए थे. क्रिकइंफो की रिपोर्ट में कहा गया है, ''भुवनेश्वर अपने पिता के खराब स्वास्थ्य के कारण ही यूएई में आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गये थे.''

किरण पाल सिंह का इलाज चल रहा था. लेकिन दो सप्ताह पहले स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें मेरठ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, ''किरण पाल सिंह को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी लेकिन दो दिन बाद उनका निधन हो गया.''

बता दें कि हाल ही के दिनों में दो और क्रिकेटर्स ने अपने पिता को गंवाया है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर चेतन सकारिया के पिता कांजीभाई सकारिया का निधन हो गया. इसके अलावा पीयूष चावला के पिता भी पिछले हफ्ते ही कोविड 19 की वजह से इस दुनिया में नहीं रहे.

श्रीलंका सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं भुवी

भुवनेश्वर कुमार की बात करें तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया. इसके बाद ऐसी रिपोर्ट्स आई कि भुवी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं. लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने साफ किया कि टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने का उनका कोई इरादा नहीं है. भुवनेश्वर कुमार को श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में होने वाली लिमिटिड ओवर सीरीज में मौका मिलना तय है.

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से जोफ्रा आर्चर बाहर हुए, कोहनी की होगी सर्जरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget