एक्सप्लोरर

ODI WC: 2023 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए वेस्टइंडीज टीम का हुए एलान, शिमरन हेटमायर को नहीं मिली जगह

ICC ODI World Cup: इस साल के अंत में भारत में खेले जाने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर राउंड के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का एलान कर दिया है.

West Indies Squad For ICC Cricket World Cup Qualifiers: क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने इस साल के अंत में भारत में खेले जाने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर राउंड के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में आईपीएल 2023 में धमाल मचा रहे शिमरन हेटमायर को जगह नहीं मिली है. 

बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप में सीधे नहीं पहुंच सकी है. इस वजब से अब उन्हें पहले क्वालीफायर राउंड खेलना पड़ेगा. क्वालीफाइंग राउंड जिम्बाब्वे में 18 जून से खेला जाएगा. 

लंबे वक्त बाद कीमो पॉल की हुई वापसी

इस टीम में ऑलराउंडर कीमो पॉल को भी चुना गया है. वंबे वक्त बाद कीमो पॉल की वेस्टइंडीज टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा आईपीएल 2023 में खेल रहे निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, काइल मेयर्स, अलजारी जोसेफ, अकील हुसैन, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर भी इस टीम का हिस्सा हैं. 

शाई होप कप्तान और रोवमैन पॉवेल उपकप्तान

2023 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफाइंग राउंड में विकेटीकपर बल्लेबाज़ शाई होप कैरेबियाई टीम के कप्तान होंगे. इसका मतलब है कि अगर वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप के मेन इवेंट में प्रवेश करती है तो शाई होप ही टीम की कमान संभालते दिखेंगे. 

वेस्टइंडीज और श्रीलंका समेत इन 10 टीमों के बीच खेले जाएंगे क्वालीफायर मुकाबले

बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर राउंड में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें आयरलैंड, नीदरलैंड, यूएई, श्रीलंका, नेपाल, स्कॉटलैंड, ओमान, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और यूएसए की टीमें हिस्सा लेंगी. क्वालीफायर मुकाबले 18 जून से जिम्बाब्वे खेले जाएंगे. 

वेस्टइंडीज की टीम- शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), शामराह ब्रूक्स, यानिक कैरियाह, कीसी कार्टी, रोशटन चेज़, जेसन होल्डर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर) और रोमारियो शेफर्ड.

यह भी पढ़ें-

IPL 2023 Playoffs: सिर्फ 14 मैच बाकी, किसी टीम ने प्लेऑफ के लिए नहीं किया क्वालीफाई, जानिए किस किस के पास है मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget