एक्सप्लोरर

PAK vs PM-11: पाकिस्तान के लिए नस्लीय शब्द के उपयोग पर मचा बवाल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को मांगनी पड़ी माफी

Racist Term For Pakistan: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री-11 के बीच हुए मुकाबले में स्कोरबोर्ड पर PAKI शब्द के उपयोग होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माफी मांगी है.

Pakistan Tour of Australia: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा अब एक नए विवाद के कारण सुर्खियां बटोर रहा है. यहां पाकिस्तान के लिए 'पाकी' शब्द का उपयोग करने पर बवाल मचा है. पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेट के जानकार इसे शर्मनाक हरकत बता रहे हैं. विवाद बढ़ने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में माफी भी मांगी है.

पाकिस्तान की टीम कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री-11 के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है. मैच के पहले दिन यानी बुधवार को जब मैच की पहली पारी चल रही थी और पिच पर पाकिस्तान बल्लेबाज खड़े थे. तब फॉक्स क्रिकेट ब्रॉडकास्ट से एक गलती हुई. यहां टीवी फुटेज पर PAK की जगह PAKI लिखा गया. 'PAKI' शब्द को नस्लीय इसलिए माना जाता है क्योंकि यह उस शख्स को बताता है जो पाकिस्तान में पैदा हुआ हो या वहां का मूल निवासी हो.

जब स्कोरबोर्ड पर यह शब्द देखा गया तो डैनी सईद नाम के एक जर्नलिस्ट ने यह गलती पकड़ी और इसे फोटो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई और फिर पाकिस्तान के ढेरों क्रिकेट फैंस ने इसे गलत बताते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की खूब खिंचाई की. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को जब इस गलती के बारे में पता चला तो उन्होंने एक बयान जारी कर इस मामले में माफी मांगी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?
सईद ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उनके मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस गलती पर कहा है, 'यह ग्राफिक स्वचालित फीड से आया था, जिसका उपयोग पहले कभी भी पाकिस्तान टीम के मैचों के लिए नहीं किया गया था. यह साफ तौर पर निराशाजनक था. गलती सामने आते ही हमने इसे मैन्युअल रूप से ठीक कर लिया. 

14 दिसंबर से शुरू होगी सीरीज
पाकिस्तान की टीम को 14 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इससे पहले वह एक अभ्यास मैच खेल रही है. बता दें कि पाकिस्तान ने अब तक एक भी बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. यहां तक कि उसे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीते हुए भी 27 साल बीच गए हैं.

यह भी पढ़ें...

Big Bash League: टॉस में कॉइन की जगह उछाला गया बैट, वीडियो में देखें बिग बैश लीग के नए सीजन की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget