एक्सप्लोरर

राहुल और पंड्या मामले को लोकपाल डी के जैन को सौपेंगे सीओए

टीवी शो के दौरान महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल पर लोकपाल डी के जैन सुनवाई करेंगे.

भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का मामला बीसीसीआई के लोकपाल डी के जैन को सौपेंगे.

राहुल और पंड्या को एक चर्चित टीवी कार्यक्रम के दौरान अभद्र टिप्पणियों के लिये अस्थायी बैन किया गया था लेकिन बाद में जांच लंबित होने तक उनका बैन वापस ले लिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने अब विवादों के निबटान के लिये लोकपाल नियुक्त कर दिया है तो राहुल और पंड्या से जुड़े मामले में भी वही फैसला करेंगे.

सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने राहुल और पंड्या विवाद का अलग से जिक्र किये बिना कहा, ‘‘लोकपाल की नियुक्ति के बाद सीओए की यह पूर्ण बैठक होगी. हम कई मसलों पर चर्चा करेंगे.’’

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश जैन ने कहा था कि वह इंतजार कर रहे हैं कि सीओए उन्हें कोई मामला सौंपे और इनमें पंड्या और राहुल का मामला भी शामिल है. राहुल और पंड्या की टिप्पणियों से विवाद पैदा हो गया था और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था.

गुरुवार को पहली बार सीओए के नये सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोडगे भी बैठक में हिस्सा लेंगे. उन्हें पिछले महीने नियुक्त किया गया था और पिछली बैठक में उन्होंने फोन से अपनी बात रखी थी. चेयरमैन विनोद राय और डायना एडुल्जी सीओए के दो अन्य सदस्य हैं.

सीओए की बैठक में बीसीसीआई के आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों के साथ संबंध समाप्त करने को लेकर लिखे गये पत्र पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के ढुलमुल रवैये पर भी चर्चा होने की संभावना है. आईसीसी ने बीसीसीआई का आग्रह यह कहकर नकार दिया था कि इस तरह के मामलों में उसकी कोई भूमिका नहीं है.

इसके अलावा 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल से जुड़े मामलों पर भी चर्चा होगी. बीसीसीआई ने आईपीएल के पहले दो सप्ताह के लिये कार्यक्रम घोषित किया है तथा वह संपूर्ण कार्यक्रम घोषित करने के लिये आम चुनावों की तिथियों की घोषणा का इंतजार कर रहा है.

बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा, ‘‘आईपीएल से जुड़े वित्तीय और कार्यक्रम संबंधी मसलों पर बैठक में चर्चा की जाएगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget