एक्सप्लोरर

Virat Kohli: क्या विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड? जानें क्लाइव लॉयड ने क्या दिया जवाब

Most International Hundred: विराट कोहली के खाते में अब तक 80 इंटरनेशनल शतक है. उन्हें सचिन तेंदुलकर (100) को पछाड़ने के लिए 21 शतक और जड़ने होंगे.

Clive Lloyd on Virat Kohli: विराट कोहली ने हाल ही में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा है. हालांकि टेस्ट शतकों के मामले में विराट (29 शतक) सचिन तेंदुलकर (51 शतक) से बहुत पीछे हैं. विराट अभी 35 साल के हैं और अगर वह वर्तमान जैसी फिटनेस बनाए रखते हैं तो अगले 5 साल तक आराम से क्रिकेट खेल सकते हैं. ऐसे में यह सवाल कई बार क्रिकेट के जानकारों से पूछा गया है कि क्या विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की कुल शतक (100 शतकों) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं?

इस सवाल का अधिकांश जवाब यह आया है कि टेस्ट शतकों में तो सचिन को पीछे छोड़ना विराट के लिए आसान नहीं है लेकिन वनडे, टी20 और टेस्ट के शतक मिलाकर देखें तो विराट जरूर सचिन के इंटरनेशनल शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं.

क्लाइव लॉयड ने दिया यह जवाब
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर क्लाइव लॉयड से भी एक इवेंट के दौरान यह सवाल पूछा गया. लॉयड इस वक्त कोलकाता में हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या विराट 100 शतकों के सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं तो इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा, 'मैं यह तो नहीं जानता कि उनके पास क्रिकेट के लिए कितना समय बाकी है लेकिन वह अभी युवा ही हैं. और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि जिस तरह से वह खेल रहे हैं उस हिसाब से वह जो भी चाहे हासिल कर सकते हैं. और यह (100 शतकों का रिकॉर्ड) कुछ ऐसा है जो हासिल कर उन्हें बहुत खुशी होगी.'

सचिन के शतकों से 20 शतक पीछे हैं विराट
विराट के नाम अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 80 शतक हैं. उन्होंने वनडे में 50, टेस्ट में 29 और टी20 में एक शतक जमाया है. वहीं, सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक दर्ज है. सचिन ने वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक जड़े हैं. वर्ल्ड कप 2023 में ही विराट ने सचिन को वनडे क्रिकेट में शतक जमाने के मामले में पीछे छोड़ा है.

यह भी पढ़ें...

Team India T20 Squad: 'युवाओं से मौका छिनने की बात हो रही है लेकिन..' जानें रोहित-विराट की टी20 वापसी पर क्या बोले डिविलियर्स

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल, सदस्यों की कुल संख्या 125 हुई
सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल, सदस्यों की कुल संख्या 125 हुई
IND vs ENG: हार के बाद फूटा संजय मांजरेकर का गुस्सा, बोले- IPL के कारण हो रहा नुकसान
IND vs ENG: हार के बाद फूटा संजय मांजरेकर का गुस्सा, बोले- IPL के कारण हो रहा नुकसान
WIMBLEDON 2026: कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन
कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन
IND Vs ENG One Day Schedule: टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव, कब, कहां, कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए A टू Z
टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव, कब, कहां, कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए A टू Z

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget