एक्सप्लोरर

एशेज सीरीज से पहले क्रिस वोक्स ने रिकवरी पर दिया अपडेट, कहा- 'अब सर्जरी...'

लंदन में टेस्ट मैच के दौरान क्रिस वोक्स के बाएं कंधे में इंजरी की समस्या हुई, जिसके बाद अंतिम दिन वह स्लिंग लगाकर बल्लेबाजी के लिए उतरे.

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में क्रिस वोक्स चोटिल हो गए थे. 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज खेली जाएगी, जिससे पहले वोक्स ने अपनी रिकवरी को लेकर अपडेट दिया है.

लंदन में टेस्ट मैच के दौरान क्रिस वोक्स के बाएं कंधे में इंजरी की समस्या हुई, जिसके बाद अंतिम दिन वह स्लिंग लगाकर बल्लेबाजी के लिए उतरे.

यह ऐसा पल था जब इंग्लैंड जीत के बेहद करीब था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम पांचवें दिन मुकाबला गंवा बैठी. इसी के साथ सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई.

हालांकि, अब क्रिस वोक्स को स्लिंग की आवश्यकता नहीं है. वोक्स ने 'द हंड्रेड' के दौरान 'स्काई स्पोर्ट्स' से बात करते हुए कहा, "जाहिर है, मुझे अब स्लिंग की जरूरत नहीं है. मुझे लगता है कि अब मैं अपने कंधे को बेहतर तरीके से हिला सकता हूं. मैं रिहैब पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करूंगा. कंधे को जितना हो सके, उतना मजबूत बनाऊंगा. फिलहाल सर्जरी की जरूरत नहीं है, लेकिन देखते हैं कि आगे क्या होगा."

इससे पहले वोक्स ने बताया था कि वह चोट से उबरने के लिए सर्जरी और रिहैब में से किसी एक विकल्प पर विचार कर रहे हैं.

क्रिस वोक्स ने भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 52.18 की औसत के साथ 11 विकेट हासिल किए. इस पूरी सीरीज में दाएं हाथ के गेंदबाज ने कुल 181 ओवर गेंदबाजी करते हुए 1,086 रन दिए.

क्रिस वोक्स के इंटरनेशनल करियर को देखें, तो उन्होंने 62 मुकाबलों में 29.61 की औसत के साथ 192 विकेट अपने नाम किए हैं. इस फॉर्मेट में उनके नाम एक शतक और सात अर्धशतक के साथ 2,034 रन हैं. वहीं, 122 वनडे मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने 173 विकेट अपने नाम किए, जबकि बल्ले से 1,524 रन जोड़े.

क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड की ओर से 33 टी20 मुकाबले भी खेले, जिसमें 26.52 की औसत के साथ 31 शिकार किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, WI क्रिकेट में सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget