एक्सप्लोरर

Cheteshwar Pujara ने महज 75 गेंद में जड़ा शतक, इस मामले में विराट-बाबर को भी पछाड़ा

चेतेश्वर पुजारा ने रॉयल लंदन एकदिवसीय कप में अपना तीसरा शतक जड़ दिया है. पुजारा अब तो विराट कोहली और बाबर आजम से भी आगे निकल गए हैं.

भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रॉयल लंदन एकदिवसीय कप में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है. मंगलवार को चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने रॉयल लंदन एकदिवसीय कप में में अपना तीसरा शतक जड़ा. ससेक्स का प्रतिनिधित्व कर रहे पुजारा की 90 गेंद में 132 रन की आतिशी पारी से टीम ने मिडिलसेक्स के खिलाफ 50 ओवर में चार विकेट पर 400 रन बनाए.

टीम की कप्तानी कर रहे पुजारा ने अपनी आक्रामक पारी में 20 चौके और दो छक्के लगाये. सलामी बल्लेबाज टॉम एलसोप ने 155 गेंद में 189 रन की पारी खेली. पुजारा और एलसोप ने तीसरे विकेट के लिए 240 रन की साझेदारी की.

पुजारा ने इससे पहले वॉरविकशर के खिलाफ 107 और सरे के खिलाफ 174 रन बनाये थे. यह उनके लिस्ट ए करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. इससे पहले काउंटी चैम्पियनशिप में शानदार बल्लेबाजी के दम पर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम में वापसी की थी.

शानदार फॉर्म में है चेतेश्वर पुजारा

बता दें कि अब तक खेले गए इस टूर्नामेंट के 8 मैचों में चेतेश्वर पुजारा 102.33 के औसत और 116.28 के स्ट्राइक रेट से 614 रन बना चुके हैं. तीन शतक लगाने के अलावा पुजारा ने दो अर्धशतक भी जड़े हैं. मंगलवार को चेतेश्वर पुजारा ने ना सिर्फ 75 गेंदों में अपना शतक पूरा किया बल्कि उन्होंने अपनी पारी के दौरान 20 बाउंड्री भी स्कोर की.

इसके साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा का औसत 57.49 के पार हो गया है. लिस्ट ए क्रिकेट में अब पुजारा का बल्लेबाजी औसत विराट कोहली और बाबर आजम से भी ज्यादा है. विराट कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में 56.50 के औसत से रन बनाए हैं, जबकि बाबर आजम का बल्लेबाजी औसत 56.56 का रहा है. हालांकि पुजारा को टीम इंडिया की ओर से सिर्फ 5 वनडे मैच खेलने का ही मौका मिला है. लेकिन अपनी अच्छे फॉर्म के जरिए पुजारा टेस्ट टीम में अपनी जगह बचाए रखने में कामयाब रह सकते हैं.

(भाषा के इनपुट के साथ)

Asia Cup 2022: अगर पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा हुआ तो विराट कोहली को रोक पाना होगा नामुमकिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget