एक्सप्लोरर

IND vs NZ Test: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुजारा बोले, '50-60 रन तो बना ही रहा हूं, जल्द ही शतक भी लगाऊंगा', Koo App पर भी डाला वीडियो संदेश

IND vs NZ Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले उप कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने Koo एप पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया है.

IND vs NZ Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में 25 नवंबर से खेला जाएगा. इस टेस्ट से पहले टीम इंडिया के उप कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि वे जल्द ही शतक लगाएंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि राहुल द्रविड़ के कोच बनने से टीम को टेस्ट सीरीज में बहुत मदद मिलेगी.

शतक पर हुआ सवाल तो पुजारा ने दिया ये जवाब
पुजारा ने कहा, 'मैं 50-60 रन बना रहा हूं तो टेंशन की बात नहीं है. शतक भी जल्द ही आएगा. उन्होंने कप्तान रहाणे के लिए भी कहा कि वे अपने फॉर्म से बस एक अच्छी इनिंग दूर हैं, इस सीरीज में वे अच्छे रन बनाएंगे.

कानपुर की पिच पर क्या बोले पुजारा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुजारा ने कहा, 'मैंने आज पिच देखी है. जहां तक मेरा अनुभव है, इस पिच से स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है.'

कोच राहुल द्रविड़ की तारीफ 
पुजारा ने इस दौरान राहुल द्रविड़ की भी तारीफ की है. उन्होंने कहा है, 'मैंने उनके साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेला है. जिस तरह का उनका अनुभव है, उससे टीम के युवा और सीनियर सभी खिलाड़ियों बहुत मदद मिलेगी. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कू एप पर कहा- हम तैयार हैं
प्रेस कॉन्फ्रेंस के ठीक बाद चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म कू एप पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

पुजारा इस वीडियो में कह रहे हैं, 'हम जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जा रहे हैं. मैं वास्तव में टेस्ट क्रिकेट का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. यह एक बहुत अच्छी सीरीज होने वाली है. जैसा कि हम जानते हैं कि न्यूजीलैंड एक मजबूत टीम है, उसके खिलाफ खेलना इतना आसान नहीं होगा. न्यूजीलैंड के ज्यादातर क्रिकेटर्स भारत में आईपीएल खेलते रहे हैं और इन्हें भारतीय परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है. पर हमने भी काफी पहले से तैयारी शुरू कर दी थी. मुंबई में हमने अपना ट्रेनिंग सेशन कंपलीट किया. हम लोग आने वाली सीरीज के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. हम सभी बहुत उत्साहित हैं और आने वाली चुनौतियों का इंतजार कर रहे हैं. हम पूरी तरह से तैयार हैं. बस हमें सपोर्ट कीजिएगा. जल्द ही आप सभी से मिलते हैं.'

यह भी पढ़ें

Syed Mushtaq Ali Trophy Final 2021: आखिरी गेंद पर चाहिए थे 5 रन.. शाहरूख ने छक्का जड़ तमिलनाडु को बनाया चैंपियन

IND vs NZ: आर अश्विन को मिडिल ओवर में विकेट निकालने का सबसे बड़ा हथियार मानते हैं कैप्टन रोहित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget