एक्सप्लोरर

IND vs NZ: आर अश्विन को मिडिल ओवर में विकेट निकालने का सबसे बड़ा हथियार मानते हैं कैप्टन रोहित

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 से जीत ली है. इस जीत के बाद कैप्टन रोहित शर्मा ने आर अश्विन की गेंदबाजी की तारीफ की है.

IND vs NZ: टीम इंडिया के टी-20 कप्तान रोहित शर्मा ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि टी-20 इंटरनेशनल मैचों के मिडिल ओवरों में जब टीम को विकेटों की जरूरत होती है तो अश्विन हमेशा एक आक्रामक विकल्प होते हैं. रोहित ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से जीतने के बाद कहा, 'वह किसी भी कप्तान के लिए हमेशा आक्रामक विकल्प होते हैं. अगर आपके पास उन जैसा गेंदबाज है तो इससे आपको बीच के ओवरों में विकेट हासिल करने का मौका मिलता है.'

रोहित ने कहा, 'दुबई में हुए वर्ल्ड कप मुकाबले से टी-20 इंटरनेशनल में वापसी के बाद से ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. वह बेहतरीन गेंदबाज हैं और यह बात हम सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं.' रोहित ने यह भी कहा कि पिछले कई सालों से अश्विन ने टेस्ट मैचों में खुद को साबित किया है. यहां तक कि सफेद गेंद से होने वाले क्रिकेट के छोटे फार्मेट में भी उनका रिकॉर्ड बुरा नहीं है. उन्होंने दुबई और यहां दो मैचों में जिस तरह से गेंदबाजी की उससे उनकी योग्यता साबित होती है.'

अश्विन की चार साल बाद हुई थी टी-20 में वापसी
आर अश्विन को हाल ही में चार साल बाद टी-20 खेलने का मौका मिला था. उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की टीम स्क्वॉड में शामिल किया गया था. हालांकि शुरुआती 2 मुकाबलों में वे प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे. इसके बाद वर्ल्ड कप के आखिरी तीन मुकाबलों और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज के पहले मैच में उन्होंने चार ओवरों में 23 रन देकर दो और दूसरे मैच में 19 रन देकर एक विकेट लिया था. अक्षर पटेल के साथ मिलकर उन्होंने बीच के ओवरों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए.

यह भी पढ़ें..

IND vs NZ T20 Series: कोच द्रविड़ बोले- पैर जमीं पर रखने होंगे, न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड कप के तीन दिन बाद सीरीज खेलना नहीं था आसान

IND vs NZ 3rd T20: चाहर ने 2 चौकों के बाद लगाया 95 मीटर लम्बा छक्का, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख हिटमैन ने किया सैल्यूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget