एक्सप्लोरर

Cheteshwar Pujara Double Century: पुजारा का कमबैक देख आलोचकों के उड़ जाएंगे होश! दोहरा शतक जड़कर ठोका टीम इंडिया के लिए दावा

Ranji Trophy 2023-24: चेतेश्वर पुजारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सौराष्ट्र के लिए दोहरा शतक जड़ दिया. पुजारा को टीम इंडिया ड्रॉप कर दिया गया था.

Ranji Trophy 2023-24: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को खराब प्रदर्शन को लेकर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. उन्हें टीम इंडिया से बाहर का भी रास्ता दिखाया गया. पुजारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज का हिस्सा नहीं थे. अब उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया है. पुजारा ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में दमदार प्रदर्शन करते हुए सौराष्ट्र के लिए दोहरा शतक लगाया है.

पुजारा ने खबर लिखने तक 352 गेंदों का सामना करते हुए 236 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 29 चौके लगाए. पुजारा की इस पारी की मदद से सौराष्ट्र ने 4 विकेट के नुकसान के साथ 566 रन बना लिए. पुजारा ने प्रेरक मांकड़ के साथ मजबूत साझेदारी निभाई. मांकड़ 99 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले हार्विक देसाई ने कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 119 गेंदों का सामना करते हुए 85 रन बनाए थे.

पुजारा की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.  पुजारा का ओवर ऑल रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उन्होंने अब तक 103 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 7195 रन बनाए हैं. पुजारा ने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं. वे 3 दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. पुजारा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 176 रन रहा है. 

गौरतलब है कि पुजारा ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से ठीक पहले दोहरा शतक लगाया है. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए जल्द ही टीम की घोषणा कर सकता है. पुजारा की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Sydney Test: मोहम्मद रिजवान ने नहीं मिलाया मैक्ग्रा परिवार की महिलाओं से हाथ, देखें फैंस ने कैसे किया रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget