एक्सप्लोरर

Watch: चेतेश्वर पुजारा को कुछ यूं चीयर करती दिखीं उनकी बेटी, वायरल हो रहा वीडियो

Cheteshwar Pujara: भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा इन दिनों रॉयल लंदन वनडे कप में ससेक्स की ओर से खेल रहे हैं. यहां वह पिछले दो मैचों में लगातार शतक जड़ चुके हैं.

Cheteshwar Pujara's Daughter: चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की चार साल की बेटी अदिति (Aditi) का एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. इस वीडियो में वह अपने पिता की शतकीय पारी को एंजॉय करती नजर आ रही हैं. अदिति इस वीडियो में डांस करते हुए अपने पिता को चीयर्स करती दिखाई दे रही हैं. पुजारा ने खुद इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

इंग्लैंड में खेले जा रहे रॉयल लंदन वनडे कप में चेतेश्वर पुजारा ससेक्स की ओर से खेल रहे हैं. यहां उन्होंने बैक टू बैक दो मुकाबलों में जबरदस्त शतक जड़े हैं. पहले मैच में उन्होंने 104 रन की पारी खेली थी, वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने 174 रन की धमाकेदार पारी खेली. ससेक्स को इन दोनों मुकाबलों में जीत हासिल हुई. पुजारा ने अपनी टीम की जीत के बाद जब इंस्टाग्राम पर मैच से जुड़े कुछ पल शेयर किए तो इसमें उनकी बेटी अदिति भी नजर आई. वीडियो में वह मस्तीभरे मूड में डांस करती दिखाई दीं.

पुजारा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आज रात टीम की जीत में योगदान देकर बड़ी खुशी हो रही है. ससेक्स की पूरी टीम ने शानदार खेल दिखाया. हम एक बेहतर स्थिति में आकर अपने अगले मुकाबले के लिए बढ़ रहे हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

पुजारा ने 131 गेंद पर जड़ डाले 174 रन
सरे के खिलाफ वनडे मुकाबले में ससेक्स की टीम एक समय 9 रन पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो चुकी थी. यहां से पुजारा और टॉम क्लार्क ने 205 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. क्लार्क 104 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन पुजारा क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने 131 गेंद पर ताबड़तोड़ 174 रन बना डाले. उनकी इस पारी की बदौलत ससेक्स ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 378 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. ससेक्स को यहां 216 रन से जीत मिली.

यह भी पढ़ें..

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड को ही लताड़ा, इस बात पर लगाई फटकार

CSA T20 League में धोनी की मदद नहीं ले पाएगी CSK, BCCI का यह नियम बनेगा बाधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget