एक्सप्लोरर

Chetan Sharma Resign: चेतन शर्मा ने BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा, पढ़ें स्टिंग ऑपरेशन से अब तक की कहानी

Chetan Sharma BCCI: चेतन शर्मा ने बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है. वे स्टिंग ऑपरेशन के बाद विवाद में आए थे. चेतन का बतौर चीफ सेलेक्टर यह दूसरा कार्यकाल था.

Chetan Sharma Resign BCCI Chief Selector: बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे हाल ही में एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन की वजह से विवादों में घिरे थे. चेतन ने स्टिंग में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का जिक्र किया था. उन्होंने कई विवादित बातें भी कही थीं. इसके बाद से उनके पद पर संकट बना हुआ था. चेतन ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह को इस्तीफा सौंपा. रिपोर्ट के मुताबिक इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. यह उनका चीफ सेलेक्टर के तौर पर दूसरा कार्यकाल था.

चेतन शर्मा का हाल ही में एक न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया था. इसमें चेतन ने टीम इंडिया एक पूर्व कप्तान की फिटनेस को लेकर बड़ा राज खोला था. उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष से जुड़ा खुलासा किया था. चेतन ने हार्दिक पांड्या को लेकर कहा था कि वे कप्तानी के लिए कई बार उनके घर मिलने आ चुके हैं. चेतन के स्टिंग के बाद बीसीसीआई उन पर एक्शन लेना चाह रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक यही वजह रही कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा.  

अधूरा रहा चेतन शर्मा का दूसरा कार्यकाल

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी चेतन का बतौर चीफ सेलेक्टर यह दूसरा कार्यकाल था. इससे पहले वे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से पद से हटाए गए थे. लेकिन उन्हें हाल ही में दोबारा चीफ सेलेक्टर बनाया गया. चेतन ने स्टिंग ऑपरेशन में खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कई बड़े राज खोले थे.  

स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने खोले थे कई राज

चेतन शर्मा को लेकर एक न्यूज चैनल ने हाल ही में स्टिंग ऑपरेशन किया था. इसमें चेतन ने खिलाड़ियों से जुड़े कई राज खोले थे. चेतन ने कहा था कि 80-85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने बताया था कि सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच रिश्ते खराब हो गए थे. कोहली, गांगुली को कप्तान छिनने का दोषी मानते थे. लेकिन ऐसा नहीं था. कोहली और गांगुली के बीच टकराव की सबसे बड़ी वजह उनका इगो था. विराट ने कप्तानी से हटने के बाद गांगुली पर कई झूठे आरोप लगाए थे. 

पूर्व चीफ सेलेक्टर ने हार्दिक पांड्या को लेकर बताया कि वे कप्तानी के लिए घर पर हाजिरी लगाने आते रहते हैं. उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा से फोन पर आधा-आधा घंटा बात होती है. चेतन ने स्टिंग के दौरान उमेश यादव और दीपक हुड्डा समेत कई और खिलाड़ियों का भी नाम लिया था.

गौरतलब है कि चेतन शर्मा को दिसंबर 2020 में पहली बार चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इसके बाद उन्हें नंवबर 2022 में पद से हटा दिया गया था. भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन किया था. यही वजह थी कि वे पद से हटाए गए. लेकिन उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई. 

यह भी पढ़ें : Pujara 100th Test: भारतीय खिलाड़ियों ने पुजारा को 100वें टेस्ट पर दिया Guard Of Honour, BCCI ने शेयर किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
Kuldeep Vanshika Marriage: एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget